जम्मू कश्मीर में कार्यरत आर्मी के जवान बिट्टू कुमार सिंह की 23 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी ने गले में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जबकि उनके परिजन आर्मी जवान के परिजनों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
सूचना पाते ही गढहारा थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
इस प्रसंग में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार के अनुसार मृतिका ज्योति कुमारी अपने रूम को अंदर से चुटकी लगाकर गले में साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से झूल गई।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मृतिका आत्महत्या करने से पूर्व जम्मू कश्मीर में तैनात अपने पति बिट्टू कुमार से दूरभाष पर लगभग 10 मिनट तक बातचीत की थी।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट ।
गढ़हारा थाना क्षेत्र के कील गांव में एक विवाहिता के द्वारा गले में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाैैऐ हो रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कील निवासी पंकज सिंह का पुत्र बिट्टू कुमार सिंह जो आर्मी का जवान है। वह अभी जम्मू कश्मीर में तैनात है। उसकी शादी पचंबा की ज्योति कुमारी के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी। ज्योति कुमारी और बिट्टू कुमार का विवाह 2 साल पूर्व हुआ था। 31 मई 2025 को इसका मैरिज एनिवर्सरी था। बताया जाता है कि मैरिज एनिवर्सरी के दिन ज्योति कुमारी अपने पति के मोबाइल पर बहुत देर तक बातचीत की। इसके बाद वहबहुत मायूस दिखने लगी थी। शनिवार को करीब डेढ़ दो बजे के बीच विवाहिता ने दरवाजा बंद कर अपने गले में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई। जिससे उसकी मृत्यु हो गई । वही शाम में जब परिजनों द्वारा घर का दरवाजा बंद होने पर दरवाजा खटखटाया गया। जब कोई जवाब नहीं मिला तब दरवाजा तोड़कर देखा तो पंखा से साड़ी में गर्दन मे बांधे लटका हुआ पाया गया ।स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। गढ़हरा थाना अध्यक्ष गौतम कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।उन्होंने फॉरेंसिक डिपार्टमेंट को भी घटना की सूचना दी। उपस्थित सभी साक्ष्यों को देखकर फिलहाल थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टिया तो आत्महत्या का ही प्रतीत होता है। वहीं दूसरी तरफ मृतिका का नानी घर गढ़हारा मे ही है। नानी घर के लोगों व मृतका के परिजनों द्वारा हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि लाश का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया है।मामले की जांच की जा रही है। वहीं रविवार की शाम फौजी बिट्टू कुमार की भी आने की सूचना है। तब दाह संस्कार किया जाएगा।




