Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News साइकिल पे सन्डे अभियान के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 11 वीं बटालियन रेलवे सुरक्षा विशेष बल गढ़हरा के साथ परिचर्चा व पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।

साइकिल पे सन्डे अभियान के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 11 वीं बटालियन रेलवे सुरक्षा य बल गढ़हरा के साथ परिचर्चा व पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।


 बीहट- सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट


गढ़हरा स्थित बटालियन के मुख्य द्वार पर पर्यावरण को लेकर रेलवे के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ परिचर्चा की गयी। परिचर्चा में भाग लेते  दिनकर पुस्तकालय सिमरिया के अध्यक्ष विश्वम्भर सिंह ने कहा कि मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है, ऐसी स्थिति में हम सबको पर्यावरण के प्रति चिंतन करने की आवश्यकता है। कहा कि साइकिल पे सन्डे अभियान वक्त की नजाकत को महसूस कर रहा है और प्रयास कर लोगों को जागरूक कर रहा है। वहीं आरपीएसएफ के निरीक्षक शंकर लाल कहा कि ने कहा कि आज के युवाओं को इस ओर जोड़ने की जरूरत है जिसको साइकिल पे सन्डे अभियान कर रही है। इंस्पेक्टर राम प्रवेश झा ने कहा कि यह रेलवे में होने के कारण पूरा देश जाने का मौका मिला है लेकिन यह अभियान देश के अंदर संभवतः पहला अभियान होगा जो समूह में साइकिल के साथ पर्यावरण की बात करता है। पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी ने कहा कि साइकिल पे सन्डे अभियान एक साथ दो पौधों का संरक्षण कर रही है एक तो मूल पौधों को और दूसरा नए बच्चों को इस अभियान में लाकर। प्रज्ञा विचार मंच के अशोक कुमार सिंह ने अभियान को देश के लिए सर्वश्रेष्ठ अभियान बताया। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र

कृष्ण कुमार ने कहा कि साइकिल पे सन्डे अभियान ने खतरे को भांपते हुए 11 वर्ष पूर्व ही इस कार्यक्रम की शुरुआत कर पर्यावरण बचाव के लिए एक बेहतर विकल्प दिया है।

मौके टीम के सदस्य अंशु कुमार द्वारा अभियान की जानकारी और स्वागत शिक्षक दिलीप कुमार के द्वारा किया गया। परिचर्चा को राजन कुमार, अक्षत, विकास, लक्ष्य सहित अन्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ कुन्दन और अभिनव कुणाल के द्वारा, जबकि धन्यवाद सुजीत कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्यामनन्दन सिंह पन्नालाल, कौशल किशोर बुलबुल, अनिल सिंह बादल, साइकिल पे सन्डे के शुभम कुमार, रामगोविंद कुमार, कन्हैया, अंकित, अर्पित, ओम, केशव, चंदन सहित अन्य ने संबोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom