Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News नवनिर्मित बटालियन का उद्घाटन।

 नवनिर्मित बटालियन का उद्घाटन।


बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन। 

माननीय महानिदेशक/रेलवे सुरक्षा बल के करकमलों द्वारा 11वीं बटालियन/रेलवे सुरक्षा विशेष बल, बरौनी के नवनिर्मित बटालियन का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन से पूर्व महानिदेशक महोदय को बटालियन परिसर में सम्मान गार्ड के शस्त्र बल के सदस्यों द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इसपर उद्घाटन के पश्चात सुरक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें बल सदस्यों की परिवेदनाओं को महानिदेशक के महोदय के सुना गया । इसमें प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा विशेष बल/रेलवे बोर्ड, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त /रेलवे सुरक्षा बल/हाजीपुर, मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल/हाजीपुर, वरिष्ट मंडल सुरक्षा आयुक्त/दानापुर, वरिष्ट मंडल सुरक्षा आयुक्त/दीनदयाल उपाध्याय, वरिष्ट मंडल सुरक्षा आयुक्त/धनबाद, मंडल सुरक्षा आयुक्त/समस्तीपुर, मंडल सुरक्षा आयुक्त/सोनपुर एवम्  अन्य की गरिमामय उपस्थिति रही। प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा विशेष बल के कुशल निर्देशन में मंडल सुरक्षा आयुक्त/सोनपुर-सह-कमांडेंट के द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom