बरौनी नगर परिषद क्षेत्र की एक लड़की ने अपने प्रेमी की साथ घर से भाग कर राजी खुशी शादी कर ली।
जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है और लड़की का बयान भी।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के फुलवरिया थाना अंतर्गत सोकहारा उच्चा टोल से अपने कलयुगी प्रेमी के साथ प्रेमिका हुई फरार। जीस दोनों का सोशल मीडिया पर वीडियो और उसका बयान वायरल हो रहा है। जिसने अपने परिजनों को त्याग कर किसी दूसरे जगह जाकर दोनों ने अपनी इच्छा से खुशी-खुशी शादी रचा ली, और सोशल मीडिया पर वीडियो शाहित फोटो वायरल कर दी। इतना ही नहीं ,लड़की ने शादी करने के बाद अपना बयान भी दी। फिर दोनों के फोटो के साथ वीडियो किया गया वायरल।
लोगों के बीच,, लड़की ने अपने बयान को साझा किया जिसमें बताया जा रहा है कि ,अपनी मर्जी से दोनों प्रेमी प्रेमिका ने शादी रचाई है और दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने -मरने की सौगंध खाई है। किसी प्रकार का किसी का कोई दबाव होने से इनकार किया।
इस घोर कलयुग में अब घर के माता-पिता एवं बुजुर्गों को अपने बाल बच्चों की रहन-सहन शादी विवाह का कोई फिक्र नहीं रह पाएगी । क्योंकि मोबाइल का जमाना आ गया है और मोबाइल पर ही लड़का और लड़की फेसबुक के सहारे एक दूसरे से मोहब्बत का इजहार करते हुए अपने परिजनों को दूर कर अपने मनमर्जी से शादी करने के लिए अपने को आजाद समझते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक लड़का का नाम मोहन कुमार उर्फ जग्गा पिता का नाम सुनील साह और लड़की का पिता का नाम मनोज पंडित बताया जाता है,।लड़की उच्चा टोला गुम्हरटोली शोकहरा ,बरौनी नगर परिषद की रहने वाली बताई जा रही है।


