107 लीटर विदेशी शराब बरामद ।
बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन।
रेल थाना बरौनी ने रविवार को लावारिस हालत में भारी मात्रा में बरौनी स्टेशन के प्लेटफार्म से विदेशी शराब बरामद किया है। जानकारी देते हुए जीआरपी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पॉल संख्या 16/2015 के निकट लावारिस हालत में 107.490 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।जबकि शराब तस्कर भागने में सफल रहा।पुलिस ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।


