44 लीटर विदेशी शराब के साथ एक सातिर शराब व्यापारी की गिरफ्तार।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ सवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
गढहारा थाना अध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर बारो सलेमपुर टोला में छापा मारकर शराब व्यापारी रामनंदन शाह का पुत्र राजा कुमार 25 वर्ष को 44 लीटर ऑफिसर चॉइस व्हिस्की के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूचना अनुसार उक्त शराब व्यापारी बहुत दिनों से इस व्यापार में सॉन्ग लग्न है बताया जाता है कि उसके दुकान के पीछे फशल लगे खेत से बछवारा आर पी एफ की चोरी गई रायफल की भी बरामदगी पुलिस ने की थी जो मामला न्यायालय में लंबित है। पुलिस सूत्रानुसार इसके ऊपर कई अन्य मामले भी गढहारा थाना में दर्ज बताए जाते हैं।



