राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री का 20 सूत्री बैठक में दिया गया आदेश सिमरिया घाट में दिखने लगा है। मंत्री ने आम जनता की पीड़ा सुन दिया था आदेश।
घाट पर जाने वाले चार चक्के के वाहन से संवेदक के द्वारा वसूल किए जाने वाले जब रंग ₹200 रु के जगह ₹50 एवं ई रिक्शा से₹50 की जगह₹20 लेने की बात कही थी। जिसका असर दिखने लगा है। मंत्री के द्वारा कहीं बात का असर होने लगा है।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ सवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट ।
बेगूसराय जिले के
सिमरिया गंगा धाम में जाने वाले चार पहिया वाहनों से वसूले जाने वाले शुल्क में भारी कटौती की गई है। गत दिनों बेगूसराय के बखरी में आयोजित जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति में मंत्री निर्देश दिया था कि -
🔹 चार पहिया वाहनों से ₹200 की जगह ₹50 लिया जाय।
🔹 ई-रिक्शा से ₹50 की जगह ₹20 लिया जाय।
🔹 तथा शव यात्रा वाहन को पूर्णतः निःशुल्क रखा जाय।
आज से इसका पालन प्रारंभ हो चुका है।
मोक्ष दायिनी सिमरिया गंगा धाम घाट, हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र स्थल माना जाता है, जहाँ शुभ मुंडन संस्कार से लेकर दाह संस्कार तक, श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन होता रहता है। जहां कुंभ और अर्ध कुंभ भी लगता है।
ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर जनहित में लिए गए इस निर्णय से मिथिला सहित पूरे बिहारवासियों को एक बड़ी राहत मिलेगी। और सनातन धर्मावलंबीयो को राहत महसूस होगी। आखिर मंत्री जी द्वारा की गई घोषणा का असर होने लगा है। सम्मेदक द्वारा कर वसूली मैं रियायत कर देने बात बताई जाती है।



