जिला पार्षद 18 के पूर्व पार्षद स्वर्गीय शिवचंद्र महतो की धर्मपत्नी सुनीता देवी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
श्रीमती देवी भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से अपने पति के मृत्यु उपरांत जिला पार्षद 18 से अपना नॉमिनेशन दर्ज कराई है।
श्रीमती सुनीता देवी ने कहा कि ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी की प्रेरणा से हमने भाजपा के सदस्यता ग्रहण की है।
बरौनी/बेगूसराय// सच आज तक न्यूज़ संवाददाता। महंत राम जीवनदास की रिपोर्ट
जिला पर्षद क्षेत्र संख्या 18 के पूर्व जिला पार्षद शिवचंद्र महतो की विधवा पत्नी सुनीता देवी ने 22 जून को क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर तेघरा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता डॉक्टर जर्मन सिंह ने पत्रकारों के बीच को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी नारी शक्ति की शक्तिशाली बनाने हेतु पूर्णतह कटिबंध है। वही बरौनी नगर मंडल के वर्तमान मंडल अध्यक्ष कुंदन कुमार पोद्दार ने पार्टी की भविष्य में स्थानीय निकाय के चुनाव में पार्टी जिला परिषद क्षेत्र की उम्मीदवारी प्रदान करने हेतु गंभीरता से विचार करती रही है। उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जिला पार्षद 18 के उम्मीदवार सुनीता देवी को पूर्ण बहुमत देते हुए अजय बहुमत से उन्हें विजई जिताने का अपने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया। भारतीय जनता पार्टी के 1994 के तेघरा मंडल के संगठन करता, महामंत्री महंत रामजीवन दास ने कहा कि भारतीय जनता पार्ट पांच निष्ठा की प्रार्टी हैं। इसके कार्यकर्ता संगठन के नियमों के अनुसार एकजुट होकर सेवा भाव से सदैव क्षेत्र में लोगों की सेवा करते रहे हैं और करते रहेंगे। उन्होंने संगठन के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं आम कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि जिला पर्षद क्षेत्र संख्या 18 की उम्मीदवार सुनीता देवी को विजय श्री दिलाने के लिए दिन-रात एक करके विजय श्री दिलाने के लिए एकजुट है। और उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है। इस अवसर पर घनश्याम सिंह, हेमंत राय, जितेंद्र राय, रामानंद सिंह मंडल महामंत्री, बारो उत्तरी के पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र राय , पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, सौरभ कुमार गुप्ता, मुकेश पोद्दार, शंभू कुमार सिंह, निपानिया पंचायत के पूर्व मुखिया विनय कुमार सिंह, सुधांशु कुमार शाहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जिला पार्षद में सुनीता देवी को विजय श्री दिलाने के लिए कार्य में जुट गए हैं।



