Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News पांच दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर बैठक

 पांच दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर बैठक।

बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन। 

सिद्धाश्रम सिमरिया धाम के प्रांगण में पांच दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के कार्यक्रम  को लेकर पूज्य गुरुदेव चिदात्मन् जी महाराज के सानिध्य में एक अहम बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता अखिल भारतीय सर्वमंगला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने किया।  जिसमें 25 जून को कलश यात्रा, कुंभ स्नान सह रथ यात्रा प्रारंभ होकर आश्रम परिसर, राम जानकी घाट तक होगा। रथ परिक्रमा का विश्राम 05 जूलाई को संपन्न होगा। वहीं 06 जुलाई को हरि शयनी एकादशी तिथि को संध्या चार बजे से गुरुदेव भगवान का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। 7 जुलाई से 9 जुलाई तक त्रिदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा । जिसका मुख्य विषय "भारतीय संस्कृति और संस्कार में" सिन्दूर का महत्व" रखा गया है ।  विश्राम व 10 जुलाई को पूजन कार्य होगा। मौके पर सर्वमंगला सिद्धाश्रम के व्यवस्थापक रविन्द्र ब्रह्मचारी,संस्था के सचिव दिनेश प्रसाद सिंह,कोषाध्यक्ष नवीन सिंह ,मीडिया प्रभारी नीलमणि,राजीव कुमार, डॉ घनश्याम झा,डॉ विजय झा,प्रो प्रवीण प्रेम, सत्या नन्द,मुरारी मनु,पवन कुमार,सनातन झा,शिवू झा,अरविंद चौधरी,पंडित दिनेश झा,तरुण कुमार,पप्पू सिंह,नागेंद्र सिंह,शिवम्, विनायक, राम झा, लक्ष्मण झा, रंजना कुमारी,पूनम कुमारी,ऋतु सिंह सुनीता देवी,चंद्रभानु देवी आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom