बरौनी नगर मंडल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज संवाददाता महंथ राम जीवन दास की रिपोर्ट
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस के रूप में भाजपा कार्यालय बरौनी में श्रद्धा सुमन के साथ मनाया गया। जिसमें सम्मानित कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही बरौनी नगर मंडल के अध्यक्ष कुंदन कुमार पोद्दार, तेघरा मंडल के पूर्व महासचिव महंत रामजीवन दास, बरौनी नगर मंडल महामंत्री रामानंद सिंह , जितेंद्र राय, हेमंत कुमार, शंभू कुमार सिंह, मुकेश पोद्दार , नागेंद्र जी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।*



