बीजेजेडी पार्टी (बिहार प्रदेश, पटना बीजेजेडी बिहार के सभी सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।
आज दिनांक 4 मई 2025 दिन : रविवार को बीजेजेडी पार्टी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस दोपहर के 1 बजे होटल कृति सभागार जमाल रोड़ कॉर्नर पटना में किया गया | जिसमें बिहार के सभी अखबार एवं टीवी चैनल आमंत्रित हुए |बीजेजेडी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौरसिया एम. कुमार ने मीडिया के माध्यम से बताया कि हमारी पार्टी बिहार के सभी सीटों पर अपना मजबूत उम्मीदवार पार्टी मिशन बिहार विधानसभा- 2025 की तैयारियों पर चर्चा के साथ दर्जनों भावी विधायक प्रत्याशीयों की घोषणा पार्टी के नेता ने किया |हमारी पार्टी कर्पूरी ठाकुर, बाबा साहेब अम्बेडकर बाबू शिव दयाल चौरसिया एवं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के सपनों का भारत का निर्माण करना चाहती हैं | जहाँ बिहार एवं देश के सभी नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनितिक न्याय मिले |इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा बिहार प्रदेश अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में किया गया |उन्होंने ने बताया कि हमारी पार्टी में सबसे ज्यादा युवाओं को टिकट दिया जायेगा | कार्यक्रम को दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो समान एवं नि:शुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय व्यवस्था लागू किया जाएगा ,वैश्य समाज के अपहरणकर्ताओं ,हत्यारों एवं बलात्कारियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा दी जाएगी तथा सभी अपराधीऔरभ्रष्टाचारी की चलअचल सम्पत्ति जब्तकर आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी । डा० आजाद ने पुन: कहा कि हमारा दल भय, भूख और भ्रष्टाचार मुक्त भारत देश बनावेगा। महिला प्रदेशअध्यक्ष अंजू देवी, प्रदेशउपाध्यक्ष बिपिन बिहारी पोद्दार, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मो. कलाम, प्रदेश प्रवक्ता विजय मंडल, किरण देवी, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, राहुल कुमार, राजेश कुमार आदि सकड़ों नेता उपस्थित रहे |




