भारतीय जनता पार्टी के बट वृक्ष का एक स्तंभ श्याम सुंदर तिवारी का आज श्रद्धांजलि सभा मनाई गई।
धन दौलत जो तुन कमाई थी वह दूसरा ही खायेगा, तेरे साथ सिर्फ बंदे, तेरे किए गए कर्म ही जाएगा।
जिन्होंने सारी उम्र जनता की सेवा में लगा दिए, आज उनके श्रद्धांजलि सभा मे भीर उम्र पड़ी
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
तेघड़ा प्रखंड के मधुरापुर फुवारी टोला ,एवं बरौनी ग्रामीण मंडल भाजपा के वट वृक्ष के एक स्तंभ माने जाने वाले लगभग 85 वर्षीय भगवती के पुजारी एवं खड़ाऊ पहनकर एक साइकिल से चारों धाम की यात्रा करने वाले श्याम सुंदर तिवारी जी का मृत्यु उपरांत आज द्वादशा कर्म के दिन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उन्होंने अपने जीवन काल में गांव से लेकर क्षेत्र के शहर बाजार तक बच्चे- बूढ़े एवं जवानों के बीच प्यार जताकर उनका प्यार पाने का भरसक प्रयास करते रहे, और सबों से प्यार पाने में सफल भी रहे। ज्ञान का भंडार मां भगवती की सेवक स्वर्गीय तिवारी जी अपना भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उन्होंने जीवन पर्यंत बच्चों के बीच चॉकलेट एवं जवानों और बुजुर्गों के बीच जानेऊ बाट कर अपने धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए सदैव पर्यतनसील रहे , और सफलता भी पाई , । जिनका आत्मा सदा पवित्र रहा। छल- प्रपंच एवं कुटिलता से सदैव दूर रहने वाले स्वर्गीय तिवारी जी के श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पीतकर उन्हें अपना-अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कहा गया है कि मनुष्य जन्म की मौज मिलता नहीं बारंबार और पका फल जब गिर गया तो बहुरि ना लागत डाल। मनुष्य योनि में आने के बाद तूने जो कमाया है-3, ( धन -दौलत) वह दूसरा ही खायेगा? जीवन पर्यंत अच्छे कर्म ही तेरे साथ जाएगा। इस मृत्यु भवन पर अच्छे कर्म करने वाले को लोग सदैव याद करते हैं। एवं बुरे कर्म के भागीदार का नाम लेना भी पसंद नहीं करते, हा सामने आने पर भैंय से उन्हें प्रणाम जरूर करते होंगे लेकिन सुना में उनकी बुराई ही करते हैं। यही जीवन है, यही जिंदगी है , । श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर आगंतुक भक्तों ने कहा कि तिवारी जी के विचारों, और उनके बताए हुए रास्ते पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके द्वारा किए गए कार्यों से शिक्षा लेना आवश्यक है। अच्छे मार्गों पर चलना ही मनुष्यता है। श्रद्धांजलि सभा में सबसे पूर्व उनके पुत्र पुरुषोत्तम तिवारी, नारायण तिवारी एवं अवध बिहारी तिवारी ने पुष्पांजलि अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक ललन कुंवर, रिटायर्ड डीएसपी सुनील कुंवर, तेघरा मंडल पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर जर्मन सिंह, पूर्व महामंत्री सह वरिष्ठ संवाददाता महंत रामजीवन दास, सुनील सिंह, राजेश कुमार गुड्डू, अशोक सिंनहा, अशोक चौरसिया, रामानंद सिंह उर्फ सरदार जी के साथ-साथ दर्जनों नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों से स्वर्गीय तिवारी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह एवं मंच संसाधन अभिषेक कुमार हजारी जी ने किया।





