Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News जिले के बरौनी प्रखंड अंतर्गत अमरपुर पंचायत के एक आर्मी जवान हुए शहीद। जम्मू कश्मीर में जवानों से भारी वाहन खाई में गिर जाने के कारण जवानों की हुई मौत।

 जिले के बरौनी प्रखंड अंतर्गत अमरपुर पंचायत के एक आर्मी जवान हुए शहीद। 


जम्मू कश्मीर में जवानों से भारी वाहन खाई में गिर जाने के कारण जवानों की हुई मौत। 

जिप्सी वाहन से एण एच44पर रामबाण के ओर यात्रा के दौरान गाड़ी और आसंतुलित होकर 700 फीट गहरी खाई में गिर जाने से हादसा हुआ। 

बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।

 बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड अंतर्गत अमरपुर पंचायत के वार्ड 8 बिचला टोल निवासी झपस राय के 40 वर्षीय पुत्र आर्मी जवान सुजीत कुमार रविवार के दिन जम्मू कश्मीर के रामबन में शहीद हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही अमरपुर पंचायत सहित बरौनी प्रखंड और बेगूसराय जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार आर्मी में जेसीओ के पद पर कार्यरत सुजीत कुमार अपने तीन साथी जवानों के साथ जिप्सी गाड़ी से जम्मू कश्मीर स्थित एनएच 44 पर रामबन की ओर यात्रा कर रह थे। इसी क्रम में रामबाण के पास उनकी गाड़ी संतुलन खोकर 700 फीट गहरी खाई में गिर गयी। जिसके कारण उनकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार शहीद सुजीत 15 दिन पहले ही अपने गांव आए थे। वह घर बनाने की इच्छुक थे ,लेकिन गुप्ता बांध सड़क के संभावित चौड़ीकरण के कारण वे जल्दी से अपनी ड्यूटी पर लौट गए। बड़े भाई को मिली शहादत की सूचना। जेसीओ सुजीत के शहीद होने की सूचना दोपहर बाद उनके बड़े भाई संजीत कुमार को फोन के जरिए दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एक क्षण के लिए संजीत कमार स्तब्ध हो गए। उन्हें लगा कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है लेकिन दूसरे ही पल फोन पर मौजूद आर्मी के पदाधिकारी ने उन्हें इस घटना की जानकारी देते हुए विश्वास दिलाया। खबर पूरे गांव में फैल गए और घर पर सैकड़ो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहीद सुजीत के बचपन के मित्र नवल किशोर राय ने बताया की 1998 में बारो उच्च विद्यालय से उसने मैट्रिक की परीक्षा और वर्ष 2000 में एपीएसएम कॉलेज बरौनी से इंटर की परीक्षा पास की। बीए में एडमिशन होते ही सुजीत को आर्मी में नौकरी लग गयी । इसके बाद से वह अब तक देश सेवा में लगा था। उसकी शादी बेगूसराय प्रखंड के लाखो गांव के सिंधु कुमारी के साथ हुई थी। शहीद सुजीत को दो लड़की और एक लड़का है। हाल ही में सुजीत की बड़ी बेटी संध्या ने सेंट जूडस विद्यालय में 12वीं की परीक्षा में टॉप किया था। वह फिलहाल एनडीए की तैयारी कर रही है। जबकि छोटी बेटी सोनम और बेटा प्रिंस अभी बेगूसराय में पढ़ाई ही कर रहा है। वहीं ग्रामीण चिरंजीवी और विशाल कुमार कहते हैं कि शहीद सुजीत चार भाई थे जिसमें बड़ा भाई संजीत कुमार रेलवे में वही दो भाई गिरीश और रोशन अभी पढ़ाई कर रहे हैं। स्थानीय युवा राहुल कहते हैं कि उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को गांव पहुंचेगा, जिसके बाद राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom