172,8 लीटर अवैध शराब के साथ एक सातिर शराब व्यापारी गिरफ्तार।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के चर्चित जंक्शन बरौनी जंक्शन इन दिनों शराब माफियाओं एवं रेल पुलिस के बीच आंख मिचोली का खेल जारी है। शराब माफिया अपना व्यापार अभय शराब के साथ जंक्शन से निकल जाने के चक्कर में रहता है। वही रेल प्रशासन उन्हें 1 इंच भी भागने का मौका देना नहीं चाहता। दिनांक-04 मई को न्यू बरौनी रेलवे प्लेटफार्म संख्या--01के पूर्वी छोर पर स्थित पूर्ण संख्या-एनबीजेयू/1017 के पास एक व्यक्ति को34-280 लीटर विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता पुलिस ने पाई। एएलटीएफ-3 स्पेशल रेल पुलिस की सक्रियता के कारण शराब माफिया को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार शराब माफियाओं के विरुद्ध रेल राजकीय थाना बरौनी में मामला दर्ज कर विधि सम्मत कार्यवाही के साथ 5 में को गिरफ्तार व्यवसाई को रेल न्यायालय बरौनी के समक्ष उपस्थापित किया जाएगा ।




