ब्रेन हेमरेज होने से एक शिक्षक की हुई मृत्यु। राम मंदिर आंदोलन में अग्रगण्य भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तेघरा ग्रामीण खंड के संघ चालक देवेंद्र नारायण प्रसाद गोलोक वासी हो गए।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट/
लगभग 70 वर्षीय राम मंदिर आंदोलन के जागरण में आग्रह करने भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तेघरा ग्रामीण खंड के संघ चालक, मध्य विद्यालय राजबाला की पूर्व बड़ा बाबू देवेंद्र नारायण प्रसाद सिंह का ब्रेन हेमरेज से गोलोक वाशि हो गए। उनकी मृत्यु की सूचना पाते ही बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता, संघ कार्य करता, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कार्य करता उनके अंतिम दर्शन के लिए मालती रोड के आवास पर पहुंच कर उन्हें पुष्प माला से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वह अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री शाहित पत्नी को छोड़ गए हैं । मृत्यु की समाचार सुन संगठन के अनुयायियों में शोक की लहर छा गई है।


