*युवा जदयू तेघड़ा प्रखंड एक दिवसीय बैठक किया गया*।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट ।
रविवार को युवा जदयू तेघड़ा प्रखंड के अध्यक्ष अमन आनंद ठाकुर के द्वारा एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया ।जिस बैठक में नवनिर्मित 31 सदस्य उपस्थित हुए, पार्टी के युवा अध्यक्ष अमन आनंद ठाकुर ने कहा कि तेघरा प्रखंड के हर एक क्षेत्र से कमेटी में युवाओं का जोड़ा गया है। जिसमें तेघरा विधानसभा चुनाव के युवा जदयू के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं। एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे, और ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाने का काम करेंगे। वहीं युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष सनी मेहता एवं जिला सचिव कुंदन कुणाल ने सभी युवाओं का हौसला बुलंद करते हुए शुभकामनाएं दी हैं ।जनता दल यूनाइटेड के बछवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष विवेक पटेल ने बताया कि तेघरा विधानसभा जदयू का है ,जदयू का ही रहेगा ,और पूरे बिहार में 225 सीट जीत कर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री फिर से बनाना है । तेघरा प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार एवं श्री राम कुमार ने कहा है हर एक पंचायत में जा जाकर युवा जदयू के द्वारा बूथ कमेटी को मजबूत किया जाएगा, और विभिन्न विकास की बातों को जनता तक पहुंचाया जाएगा ।जिसमें कुछ लोग नीतीश कुमार के कार्यों को नहीं जानते हैं ,वह कार्य बताया जाएगा । युवा जदयू के महासचिव मनु सिंह ने कहा हैं कि ,हम भी जन सुरज छोड़कर जदयू में आए हैं, फिर से नीतीश कुमार को जिताना है और नीतीश कुमार जैसा पूरे भारत में मुख्यमंत्री नहीं है । ऐसे ही बिहार को विकास करते रहेंगे। युवा जदयू के जिला सचिव अमन सिंह एवं धोनी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। पिढौली पंचायत के पंचायत अध्यक्ष मोती कुमार एवं धनकौल पंचायत के पंचायत अध्यक्ष गौतम ठाकुर ने बताया कि हर एक पंचायत में जदयू कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद ऐसे ही रहा है । युवा जदयू तेघड़ा के प्रखंड उपाध्यक्ष अंशु कुमार एवं प्रखंड सचिव अतुल कुमार उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार जी के द्वारा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजनाओं को हर एक युवा तक जागरूक करना है । प्रखंड महासचिव श्याम कुमार एवं युवा नेता धनराज शर्मा ने कहा कि कन्या उत्थान योजना हर एक छात्राओं को जागरूक करके बताना है मौके पर मौजूद नीतीश कुमार,रितेश कुमार,संजीत कुमार,रोहन कुमार शहीत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



