पूर्व मध्य रेलवे गढ़हरा में विजलेंस टीम की जांच से रेल क्षेत्र में मचा हड़कंप। करीब दर्जनों संबंधित रजिस्टर को जांच टीम में जप्त कर अपने साथ ले गई।दर्जनों कर्मचारियों का मोबाइल जांच किया गया।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
गुप्त सूचना पर सोनपुर मंडल के गढ़हरा- बरौनी में सीबीआई एवं विजिलेंस टीम की संयुक्त छापेमारी हुई। टीम के डीएसपी सीबीआई के नेतृत्व में छापामारी हुई।यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।हालांकि जांच छापेमारी से सम्बंधित बाते बताने में सभी लोग परहेज कर रहे हैं।जांच के बाद गढ़हरा- बरौनी क्षेत्र के विभिन्न कार्यालय में हड़कम्प मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीनियर सेक्शन इंजीनियर समाडि गढ़हरा के कार्यालय में विजलेंस की टीम पहुंची। यहां पर टैंक वैगन मरम्मती व पार्ट्स सप्लाई कांट्रैक्ट बेसिस पर किया जाता है।मिली जानकारी के अनुसार जितना काम होता है ,उतना ठेकेदार को राशि भुगतान की जाती है। बताया जाता है गढ़हरा और नारायणपुर अनंत कार्यालय का पूरा बिल कार्य मुजफ्फरपुर से होता है। इस दौरान पहुंचे जांच टीम के सदस्यों ने दर्जनों रेल कर्मचारियों का मोबाइल जप्त कर लिया।मोबाइल की पूरी जांच किया गया, जांच के बाद उन सभी को मोबाइल लौटा दिया गया। वहीं करीब एक दर्जन संबंधित रजिस्टर को जांच टीम अपने साथ ले गयी। बताया जाता है की जांच टीम या तो भ्रष्टाचार और या तो अनियमितता की जांच करती है। कार्यालय में ऑनलाइन नेट के माध्यम से सारा कार्य होता है। इसमें कार्य के अनुरूप मरम्मती व मशीन का पार्ट्स संबंधित जो कार्य होते हैं उनकी भुगतान ठेकेदार को होती है। संविदा पर विभिन्न कार्यालय में कार्य होती है। जिसकी जांच अधिकारियों ने की। उनको पता चला कि कई जगहों पर रेल अधिकारियों व ठेकेदारों के बीच बड़े पैमाने पर गोरख धंधा भी होता है। जिससे रेलवे के राजस्व को क्षति ना हो, इसको लेकर जांच की गई।अब जप्त रजिस्टरों से ही बड़ी चौकाने वाली राज सामने आ सकती है।जांच में कुछ खामियां निकल सकती है या फिर कुछ अलग हो सकता है।इस मामले पर लोगों की नजरें टिकी हुई है।



