Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News कलक्टर बनकर अपने माता पिता को वृद्धाश्रम में पंहुचाकर कर मंदिर मंदिर भगवान को खोजता फिरता है लेकिन अध्यात्मिक व्यक्ति गरीबी में जीवन गुजर बसर करते हुए भी माता पिता में ही भगवान खोज लेता है एक दिवसीय समस्तीपुर जिलास्तरिय कबीर पंथ संत सम्मेलन आयोजित किया गया

कलक्टर बनकर अपने माता पिता को वृद्धाश्रम में पंहुचाकर कर मंदिर मंदिर भगवान को खोजता फिरता है लेकिन अध्यात्मिक व्यक्ति गरीबी में जीवन गुजर बसर करते हुए भी माता पिता में ही भगवान खोज लेता है

एक दिवसीय समस्तीपुर जिलास्तरिय कबीर पंथ संत सम्मेलन आयोजित किया गया

समस्तीपुर बिहार सच आज तक न्यूज़ संवाददाता राम आधार सहनी की रिपोर्ट

25 मई 2025 दिन रविवार को समस्तीपुर जिलान्तर्गत विभूतिपुर प्रखण्ड के देशरी  पंचायत के वार्ड नंबर दस के पकाही गांव में एक दिवसीय समस्तीपुर जिलास्तरिय कबीर पंथ संत सम्मेलन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता  अगुआ हरि प्रसाद ने किया तथा मंच संचालन ने महात्मा सीताराम चौरसिया ने किया । मुख्य अतिथि विश्व कबीर रविदास विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि संसार अग्निकुण्ड है,  संत की शीतल वाणी सुनकर ही संसार के लोग  वैज्ञानिक डाक्टर कलक्टर इंजीनियर करोडपपि अरबपति बनते हैं वर्ना हर घर में एक व्यक्ति जरूर पागल होता और सम्पूर्ण संसार पागलखाना बन जाता है। मुख्य वक्ता मंच के महिला अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० पूनम आजाद ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति एस पी, कलक्टर बनकर अपने माता पिता को वृद्धाश्रम में पंहुचाकर कर मंदिर मंदिर भगवान को खोजता फिरता है लेकिन अध्यात्मिक व्यक्ति गरीबी में जीवन गुजर बसर करते हुए भी माता पिता में ही भगवान खोज लेता है। विशिष्ट अतिथिगण विशो दास, अगुआ नाथो दास, रामबहादुर दास, उधो दास, सौदागर दास, नरेश महतो, वैरागी रामाशीष, बोढन दास, पार्वती दासिन, अगुआ कमलेश्वर दास, संतो दासिन, रूबी दासिन, रामप्रताप दास, कृष्णा दासिन आदि संतो महंतो ने अपने प्रवचन और भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया।  आयोजक पकाही निवासी रामविलास महतों ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom