Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जनपद कानपुर नगर (ग्रामीण) की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष शुभम यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालन वरिष्ठ नेता हरिप्रसाद कुशवाहा ने किया|

 बूथ व प्रत्येक सेक्टर पर आयोजित होंगें पी○डी○ए○ परिचर्चा कार्यक्रम - समाजवादी पार्टी

सच आज तक न्यूज़ रामाधार सहनी की रिपोर्ट

आज समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जनपद कानपुर नगर (ग्रामीण) की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष शुभम यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालन वरिष्ठ नेता हरिप्रसाद कुशवाहा ने किया|

बैठक में जिला अध्यक्ष शुभम यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी हेतु सभी कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना पड़ेगा बैठक में आगामी जिला पंचायत के चुनाव पर भी रणनीति बनाई गई और जिले में सर्वाधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया |


विधानसभावार सेक्टरवार एवं बूथवार पी○डी○ए○ परिचर्चा कार्यक्रम को और अधिक सक्रिय रूप से आयोजित करने की रणनीति बनाई गई, प्रत्येक बूथ, प्रत्येक वार्ड एवं प्रत्येक गांव गांव के सभी घरों तक समाजवादी नीतियों को पहुंचाने का संकल्प लिया गया बैठक में गर्मी में बिजली की सुचारू रूप से आपूर्ति न होने पर भी चर्चा हुई और कहा गया कि आम जनता इस भयंकर गर्मी में बिजली संकट से जूझ रही है इस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए एवं बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से पूर्ति किये जाने हेतुसख्त कदम उठाने चाहिए | वोटर लिस्ट पर पैनी नजर रखने को कहा गया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom