भगवान और भक्त के मिलन की पराकाष्ठा को आज तक कोई समझ नहीं पाया
बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार
बीहट भगवान चाहे कितनी ही दूर रहें, भक्तों के मन में जब समा जाते हैं तो वह कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। ऐसा ही एक नजारा दिख रहा है बेगूसराय के बीहट निवासी शिव भक्त के साथ। आज लोग पैदल घर से एक किलोमीटर जाना भी नहीं चाहते हैं लेकिन बीहट नगर परिषद के सदानंदपुर टोला निवासी 75 वर्षीय राम सिंह (राम बाबा) बीहट से दंड देते हुए देवघर और बासुकीनाथ के लिए निकल गए हैं। राम बाबा के इस 225 किलोमीटर से अधिक लंबी करीब ढ़ाई महीने की यात्रा में पत्नी दीपाली देवी साथ चल रही है। विजयादशमी के अवसर पर बीहट के सिद्ध शक्तिपीठ बड़की दुर्गा स्थान से शुरू उनकी दंड यात्रा आज एक माह एक दिन पर जब जमाई के सोरों खपरिया के आस पास पहुंची तो राह चलते लोग भी श्रद्धा से झुक गए।आज बीहट से दर्जनों युवा उनकी दंड यात्रा में उनको प्रणाम करने जमुई सोनों पहुंचे! स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता राम कृष्ण ने बताया कि बगैर चप्पल-जूता पहने आज के दौर में सड़कों पर निकलना मुश्किल है। ऐसे में राम बाबा ने जो यह दंड यात्रा शुरू की यह भगवान के प्रति श्रद्धा का अतुलनीय उदाहरण है। रास्ते में कंकड़-पत्थ



