ट्रैक्टर के आज डाला पदने से उसके नीचे दब कर एक व्यक्ति की हुई मौत दुसरा बुरी तरह से घायल। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की बताई जाती है।
मृतक की पहचान मुगलसराय गांव निवासी सूरजपुर पासवान के 61 वर्षीय पुत्र जयकांत पासवान के रूप में की गई है। वहीं घायल की पहचान अनिल तांती के पुत्र के रूप में की गई है।
बेगूसराय/ बरौनी/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत सनहां पूरब पंचायत के मुगलसराय गांव के पास एक मिट्टी लदी ट्रैक्टर ड्राइवर के अनियंत्रित होने के करण ट्रैक्टर का डाला सड़क पर पलटी खा गया। जिसके कारण सड़क के बगल में खड़ा होकर चाय पी रहे दो लोग इसके नीचे दब गए। आनन- फानन में उसे लोगों ने बाहर निकाला । और ईलाज के लिए उठाकर उसे बेगूसराय सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने देखने के बाद एक व्यक्ति जयकांत पासवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा अनिल तांती को गंभीर अवस्था देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। मृतक व्यक्ति साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुगलसराय गांव निवासी सूरज पासवान के 61 वर्षीय पुत्र जयकांत पासवान और दूसरा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति 45 वर्षीय पुत्र अनिल तांती के रूप में पहचान हुई।साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस घटना की सघन जांच में जुट गई है।



