Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने पत्र लिखकर सिक्स लेन का नाम करण राष्ट्रकवि दिनकर के नाम से करने की मांग सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की।

 केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने पत्र लिखकर सिक्स लेन का नाम करण राष्ट्रकवि दिनकर के नाम से करने की मांग सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की। 


बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।

केंद्रीय वस्त्र मंत्री सह बेगूसराय के सांसद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं बिहार सरकार को पत्र लिखकर सिमरिया सिक्स लेन पुल का नामकरण राष्ट्रकवि दिनकर के नाम से करने की मांग की है। 

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को पत्र के माध्यम से  कहा है कि राजधानी पटना एवं बेगूसराय जिले को जोड़ने वाली सिमरिया-औटा नवनिर्मित सिक्स लेन पूल क्षेत्रीय विकास और राष्ट्रीय अवसंरचना के इतिहास में एक मील का पत्थर है। यह पूल क्षेत्रीय समृद्धि का आधार बनेगा और लोगों के जीवन में न केवल भौगोलिक दूरी बल्कि सामाजिक एवं आर्थिक और समानताओं को भी बांटने का काम करेगा। 

यह पूल इस क्षेत्र के लिए महज एक परियोजना नहीं है, बल्कि राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि को राजधानी पटना को जोड़ने के कारण इसका संस्कृत वो सामाजिक महत्व भी है। यह अत्यंत उपयुक्त होगा कि इस पूल  का नामकरण" राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर सेतु" के रूप में किया जाए। राष्ट्रकवि को समर्पित नामकरण" दिनकर जी" के प्रति हमारी सामूहिक श्रद्धांजलि होगी। इसके साथ ही यह नाम उनके महान कृतियां और विचारों को आने वाले पीढ़ियों तक ले जाने का माध्यम बनेगा। उनके साहित्य ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता में अमूल्य योगदान दिया है।

उपरोक्त के आलोक में मैं आपसे आग्रह करता हूं कि व्यापक जन भावना का सम्मान देते हुए इस पूल का नाम राष्ट्रकवि दिनकर जी के नाम पर रखने का कष्ट करें। आपके द्वारा लिए गए यह निर्णय न केबल इस क्षेत्र के लोगों के भावनाओं का सम्मान होगा, बल्कि साहित्य और संस्कृति के प्रति आपकी गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बनेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom