बेगूसराय का सिमरिया धाम बना अपराधियों का अड्डा आए दिन होती है घटना।
नकाबपोश अपराधियों द्वारा एक महिला का चेन छीन कर भागने के क्रम में गोलियां चलाई जो महिला के पुत्र को लगी।
घायल का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है गोली उसके पाओं में लगी है।
बेगूसराय/ बरौनी/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
दूरस्थ जिलों से गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं को आए दिन अपराधियों के शिकार होने को मजबूर होना पड़ता है। आज भी समस्तीपुर जिला के मकर दही चौक के रहने वाले प्रदीप कुमार गुप्ता 22 वर्ष अपनी पत्नी और माता के साथ गंगा स्नान को आए। घात लगाए अपराधियों ने उनकी मां के गले से सोने का चैन झपटकर भागने लगे जिसका पीछा उनका 42 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार ने किया । जिस पर अपराधियों ने गोलियां चला दी जो उनके पांव में लगी। घटना सुबह 8:00 बजे की बताई जाती है। बरौली प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट पर चेन छीनकर भाग रहे बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जिसे आनन-फानन में परिजनों ने इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित संदीप कुमार गुप्ता (42) समस्तीपुर जिला के मकरदही चौक के रहने वाले हैं।
पीड़ित ने बताया कि, 'सुबह करीब 8 बजे परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए सिमरिया गंगा घाट पर स्नान हेतु पुहंचे थे। इस दौरान 2 बदमाशों ने मां के गले से सोने का चेन झपट लिया। और भागने लगे, भाग रहे बदमाशों का मैं पीछे करने लगा, इसी बीच बदमाशों ने गोली चला दी। जो एक गोली मेरे पैर में लगी है। उपस्थित लोग घटना के बाद भी किसी तरह की मदद नहीं की। घायल की पत्नी सोनी कुमारी ने बताया कि, 'गाड़ी से उतरकर घाट की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान 2 बदमाशों ने सासू मां के गले से सोने का चेन छीन लिया। भागते समय बदमाशों ने 2 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली मेरे पति को लग गई। यहां कोई सुरक्षा भी नहीं है। कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। जबकि वहां के, स्थानीय लोगों का कहना है,कि ऐसी घटना तो आए दिन होती ही रहती है। 'दिनदहाड़े श्रद्धालुओं से छिनतई होती है। कोई देखने वाला नहीं है। करोड़ों रुपए का राजस्व देने वाले सिमरिया धाम की यह दुर्दशा है। नकाबपोश बदमाश छिनतई कर रहे थे। सैकड़ों लोग, वहां मौजूद थे। यहां तक कि पुलिस की गाड़ी भी थी, लेकिन विरोध करने वाला कोई नहीं था।' घटना के बाद पुलिस भी वहां से चली गई। अपराधियों की ओर उसने झाका का तक नहीं?




