Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News प्रबंधन संघ से जुड़े सम्मानित दुग्ध उत्पादकों एवं उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा को सर्वोपरि रखते हुए बरौनी देवी को पुत्र उत्तर प्रगति की ओर अग्रसर रखने में सतत प्रयत्न से एवं संकल्पित है- प्रबंध निदेशक।

 प्रबंधन संघ से जुड़े सम्मानित दुग्ध उत्पादकों एवं उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा को सर्वोपरि रखते हुए बरौनी डायरी को पुत्र उत्तर प्रगति की ओर अग्रसर रखने में सतत प्रयत्न से एवं  संकल्पित है- प्रबंध निदेशक। 

बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट 


देशरत्न डा० राजेन्द्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि०, बरौनी डेयरी के प्रबंध निदेशक श्री रविन्द्र प्रसाद ने कहा कि प्रबंधन संघ से जुड़े सम्मानित दुग्ध उत्पादकों एवं उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा को सर्वोपरि रखते हुए बरौनी डेयरी को उत्तरोतर प्रगति की ओर अग्रसर रखने में सतत् प्रयत्नशील एवं दृढ़संकल्पित है। उन्होंने बताया कि पशुपालकों को उनके दुग्ध मूल्य का भुगतान सीधे उनके खाते में करने की सुविधा प्रदान करने का कार्य विशेष अभियान चलाकर यथाशीघ्र पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। पशुपालकों की आय में वृद्धि के लिए नवोन्मेषी प्रयासों एवं गतिविधियों को अपनाया जा रहा है। पशु नस्ल सुधार सहित पशुआहार, चारा बीज, सायलेज, दलिया आदि का उत्पादन सुनिश्चित कराकर समग्र रूप से पशुओं के ब्रीडिंग एवं फीडिंग पर विशेष सुविधायें मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। संघ, अधीनस्थ इकाइयों एवं जुड़ी हुई समितियों के बुनियादी संरचना को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप समुन्नत करने पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इससे दुग्ध एवं दुग्ध जन्य उत्पादों की गुणवत्ता में और वृद्धि होगी एवं हम संघ से गुलाब जामुन के अलावा अन्य उत्पादों का निर्यात विदेशों में करने में सक्षम हो सकेंगे। इससे पशुपालकों की आय में भी वृद्धि संभव होगी। श्री प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण विपणन के द्वारा आज बरौनी डेयरी का उत्पाद गांवों तक पहुँच रहा है। लोगों को लगन एवं त्योहारी मांग में उत्पादों की सुलभता से काफी सहूलियत मिल रही है। शीघ्र ही बरौनी डेयरी कुछ नये उत्पाद अपने सम्मानित उपभोक्ताओं के बीच लाने की दिशा में कार्य कर रही है। संघ से जुड़े एफ०पी०ओ० के माध्यम से सुधा के चावल, आटा, सरसों का तेल, दालों आदि का उत्पादन एवं विपणन करने के क्रम में कुछ उत्पाद का उत्पादन एवं विपणन शुरू किया गया है। श्री प्रसाद द्वारा संघ के उत्तरोत्तर प्रगति में भारत सरकार, राज्य सरकार, एन०डी०डी०बी०, कॉम्फेड, जिला एवं स्थानीय प्रशासन सहित अन्य सभी से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मिल रहे सतत् सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom