केंद्रीय कपड़ा मंत्री, वो बेगूसराय के सांसद एवं तेघड़ा विधायक के पहल पर जिला अधिकारी ने बरौनी जीरो माइल में संवेदक द्वारा किए जा रहे वसूली को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
जीरो माइल में शुरू किए गए बैरियर वसूली के विरोध में पांच सूत्री मांगों का संकल्प पत्र सौंपने गए शिष्ठमंडल को पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर बैरियर वसूली को स्थगित कर दिया गया है।
बिहट नगर परिषद द्वारा जीरो माइल चौक पर ई रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के स्टैंड के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की प्रस्तावना की थी। जिसे कंपटीशन में ₹90 लख रुपए तकं वर्चस्व में लगाई गई, और टैक्स सहित एक करोड़ 15 लख बीश हजार रुपए में बिहट गुरदासपुर के दिलीप सिंह संवेदक के रूप में हस्ताक्षर किया।जबकि नौ शौचायलयों के लिए ₹2 लाख प्रस्तावना रखी गई थी जिसमें संजय कुमार सिंह के द्वारा छह लाख तीस हजार टैक्स के साथ 8 लाख छह हजार चार सौ रुपये में टेंडर गिराई गई।
जो एक जून 025 से 2026 मई तक प्रभावी होगा ।
लेकिन संवेदक द्वारा समय से पूर्व ही ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा सहित अन्य वाहनों से भी जबरन टैक्स वशुली शुरू कर दी ।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
बिहट नगर परिषद अंतर्गत आने वाले बेगूसराय जिले के जीरो माइल के चारो दिशा में ई रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा पराव के लिए नगर परिषद द्वारा सैरात बंदोबस्ती एवं विभिन्न वार्डों में बने शौचालयों से भी लोगों से यूजर चार्ज लेने के लिए प्रस्तावना राखी।
जिसके लिए शौचायलयों के नाम पर ₹2 लाख रुपये एवं ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा के लिए प्रस्तावना डेढ़ लाख रुपये रखी गई।
सूचना मिलते ही संवेदक के लिए लाइन लगनी शुरू हो गई।
वहां पराव में सैरात मे कुल 18 लोगों ने अपना अपना आवेदन दिया । इसमें से 6 लोगों ने बाढ़ जढकर बोली लगाई । शुरुआत में ही तीन लोग इसे बाहर हो गए। शेष में दीपक कुमार, सुजीत कुमार एवं दिलीप कुमार अपना अपना परिचय तो दिखाते हुए बोली लगाते रहे। जिसमें गुरदासपुर के दिलीप सिंह ने हिम्मत जताते हुए 90 लख रुपए में वाहन पराव का टेंडर अपने नाम किया। 18% जीएसटी एवं 5% स्टांप शुल्क मिलकर छोटे बिहऩो़ का पराव का टेंडर राशि एक(1) करोर 15 लाख बीस हजार के कागजात पर संवेदक ने हस्ताक्षर किया। जो 1 जून 2025 से 2026 मई तक प्रभावी माना जाएगा।
डेढ़ लाख की प्रस्तावना से करोड़ों की आयु होने को लेकर अधिकारियों एवं पार्षदों में खुशियां छा गई। लेकिन संवेदक द्वारा 1 जून से पूर्व ही हर वाहनों से बढ़ा चढ़ा कर पैसे की वसूली शुरू कर दी गई। जिसको लेकर ई रिक्शा ऑटो रिक्शा चालको ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। वाहनों से हवा गवन करने वाली आम जनों को घर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जिसको लेकर बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने जिला अधिकारी से इस समस्या के लिए दूरभाष पर बात की। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह, एटक के जिला महासचिव प्रहलाद सिंह टेंपो यूनियन के संयोजक संतोष कुमार छात्र नेता राकेश कुमार रामकृष्ण कुंदन वाहन चालकों द्वारा प्रदर्शन में भाग लेकर संबंधित अधिकारियों से इस ठेका को अभिलंब समाप्त करने की मांग की। तीन दिनों से वाहन चालकों के द्वारा रोड पर वहां नहीं चलने के कारण आमजन सहित रोगी ,वकील, छात्रों को आवा गवन में हो रहे कठिनाइयां एवं भीषण गर्मी में पैदल चलने को लेकर काफी मजबूरियां उठानी पड़ी।
इस प्रसंग में नेताओं और यूनियनों के प्रतिनिधि से बातचीत के बाद जिला अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से जबरन पैसे आसुली पर रोक लगा दी। जिसको लेकर नगर परिषद बिहट के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों मैं लाख रुपया से करो रुपया पाने की खुशियों पर मातम छा गया। जबकि संवेदक को भी करोड़ लगाकरोड़ों बाद भी वसूली पर रोक लगने से चिंता बढ़ा दी है। कि अब आगे क्या होगी?
वही नौ शौचायलयों के लिए संजय कुमार सिंह के द्वारा छह लाख तीस हजार , टैक्स लगाकर आठ लाख, छह हजार , चार सौ रुपये में शौचायलयों का टेंडर हुआ । जिस पर अभी विरोध की कोई चर्चा नहीं है।
इस प्रसंग में सदर एसडीओ के समक्ष हुई वार्ता में उन्होंने कहा कि, जिला पदाधिकारी के आदेश से जीरोमाइल में वसूली के कार्य पर अभिलंब रोग लगा दी गई है। जब तक नगर परिषद भी वाहन पराव की शर्तों को पूरा नहीं करता है तब तक रोक लगी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कठिनाइयां हो नहीं होगी यदि वसूली की प्रक्रिया को फिर से प्रारंभ किया जाता है तो हमें खबर किया जाए। इस पर अभिलंब कार्यवाही करने की प्रक्रिया पूरी होगी। नेताओं ने कहा की संघर्ष की बुनियाद पर ही हम अपने उचित अधिकार को हासिल करेंगे। मजदूर और श्रमिकों के लिए हमारी लड़ाई चलती रहेगी।



