Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News इग्नू जन-जन का विश्वविद्यालय है :डा संतन कुमार राम ।

 इग्नू जन-जन का विश्वविद्यालय है :डा संतन कुमार राम


बरौनी। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन जी।

इग्नू आज विश्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है, जिसके माध्यम से हम बेहतर अध्ययन सामग्री जुड़ पाते हैं और जब बेहतर सामग्री मिले तो अध्ययन की निरंतरता बनाए रखिए। ये बातें गणेशदत्त महाविद्यालय बेगूसराय स्थित इग्नू 550 केन्द्र के प्रवेशन सत्र को संबोधित करते हुए इग्नू केन्द्र दरभंगा के क्षेत्रीय निदेशक डॉ सन्तन कुमार राम ने कही। उन्होंने कहा कि आज इग्नू जन-जन का विश्वविद्यालय है, इग्नू ने जन अपेक्षाओं के साथ लर्नर को ध्यान में रखकर अपने पाठ्यक्रमों को तैयार किया है। जनवरी 2025 सत्र के लर्नर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब आपके हाथ में इग्नू का मेटेरियल जाता है तो आप उसका अध्ययन भी करें ना की इस भरोसे रहे कि यह दूरस्थ शिक्षा है और इसमें कोई गुंजाइश है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा की इग्नू अपने लर्नर को पढ़ना सिखाता है और इग्नू के लर्नर को पढ़ना होगा। कहा कि एसाइनमेंट तैयार करने के बाद आप अपना परीक्षक खुद बनें तभी आप अपनी योग्यता का मूल्यांकन कर सकते हैं। वहीं

इग्नू अध्ययन केंद्र 0550 के समन्वयक प्रो कमलेश कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इग्नू आज विश्व की सबसे विश्वसनीय संस्था है। यह आज ग्लोबल यूनिवर्सिटी का रूप ले चुका है। दुनिया के 33 देशों में इग्नू के केंद्र स्थापित हैं जिसके माध्यम से लाखों लर्नर अध्ययन कर रहे हैं। कहा कि इग्नू अपने आप में एक अच्छे मानव का निर्माण करता है। आपके हाथ में इग्नू की शिक्षण सामग्री हो तो आपको सिखाने का काम करता है। इसलिए इसके साथ जुड़कर हमें और बेहतर बनने की आवश्यकता है। प्रवेशन सत्र को संबोधित करते हुए प्रो विजय मोहन प्रसाद सिंह ने कहा इग्नू अपने छात्रों के साथ एक बेहतर समन्वय स्थापित करता है और लर्नर को सही समय पर शिक्षण सामग्री मिले इसके लिए प्रतिबद्ध है। प्रो भूपेन्द्र नारायण ने कहा कि हम परीक्षाओं में अपनी उत्तर पुस्तिकाओं पर स्वयं के अध्ययन की गई पंक्तियों को लिखें, अपनी भाषा दें ताकि हमको अच्छे अंक मिले। प्रो अनिल कुमार ने कहा कि सत्रांत कार्य को सुंदर लेखन से प्रस्तुत करें जो कि आपके परीक्षा से पूर्व का मूल्यांकन है। धन्यवाद ज्ञापन इग्नू केन्द्र के सहायक समन्वयक डॉ अजीत कुमार और संचालन डॉ कुन्दन कुमार ने किया। मौके पर लर्नरों ने क्षेत्रीय सहायक निदेशक से प्रश्नोत्तर के माध्यम से जानकारी भी प्राप्त की। मौके पर डॉ उत्तम कुमार, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ आरुणि कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, विपिन कुमार, महेंद्र सिंह, विकास कुमार समेत अन्य उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom