बारो बाजार के सड़क पर गंदा पानी बहने समेत कई समस्याओं से जूझ रहे हैं लोग
बरौनी/ बेगूसराय/ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
तेघरा प्रखंड से जुड़े नगर परिषद बरौनी अंतर्गत बारो बाजार का विस्तार गढ़हरा से बारो तरफ यानी पूर्व से पश्चिम करीब एक किलोमीटर फैला हुआ है।उत्तर में निपनियां से बारो और दक्षिण में अमरपुर से बारो बाजार एक किलोमीटर में फैला हुआ है स्थानीय करीब एक दर्जन गांवों का मुख्य बाजार है।यहाँ कई तरह की समस्याएं बढ़ने लगी है।बाजारवासियों व राहगीरों को कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ रही है।व्यवसायियों व उनसे जुड़े जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अर्द्ध निर्मित नाला का जल निकासी स्थल सुनिश्चित नहीं होने से मुख्य सड़क पर ही गंदा पानी का ठहराव होता है।इससे व्यवसायी व राहगीर,ग्राहक हमेशा परेशानश रहते है।लोगों ने कहा कि बारो बाजार अंतर्गत कई गैर मजरुआ गड्ढे हैं ,जिसका दबंगों ने अतिक्रमण किये हुए है।इसे मुक्त करवाकर घरों का गंदा पानी नाली से गिरवाया जा सकता है। बाजार में कई जगहों पर नंगा बिजली तार जानलेवा बना हुआ है।बिजली मिस्त्री बिना राशि लिए बिजली पोल पर नहीं चढ़ते हैं।लोग हमेशा कानून व्यवस्थाश को ताख पर रख गैर कानूनी कार्य करते नजर आते हैं।बारो बाजार के तीनों छोड़ पर ताड़ी खाना स्थित है। अमरपुर से बारो बाजार आने वाले ढाला के पास मछली व्यवसायी,ताड़ी खाना संचालक से आम आवाम परेशान हैं।कई बार राहगीरों के साथ मारपीट हो चुका है।बारो बाजार सड़क का अतिक्रमण होने से सड़क सिकुड़ गया है।इससे वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने समस्याओं को रखते हुए जल्द प्रशासनिक स्तर से निराकरण करने की मांग किया।



