एलिवेटेड फ्लावर ओवर निर्माण कराए जाने को लेकर बिहट में राजनीतिक गरम
क्षेत्र के युवाओं ने बीहट चांदनी चौक पर प्रदर्शन कर सरकार से फ्लावर का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की।
बरौनी/ बेगूसराय/ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
बरौनी प्रखंड अंतर्गत बीहट चांदनी चौक पर एलिवेटेड फ्लाई ओवर का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस के बैनर तले आसपास के युवाओं तथा छात्रों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में युवाओं ने बीहट चांदनी चौक पर प्रदर्शन कर सरकार से चांदनी चौक पर एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया ।
उन्होंने बताया कि सिक्सलेन पुल पर आवागमन शुरू होने के बाद से वाहनों की आवाजाही बढ़ने को लेकर बौहट चांदनी चौक के आसपास हमेशा हादसों का खतरा मंडराता ही रहेगा। इसके मध्दे नजर स्थानीय लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से यहां एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण होना अति आवश्यक है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह की मांग पर केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने बीहट चांदनी चौक पर एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने की सहमति दी थी। लेकिन, एलिवेटेड फ्लाईओवर बनना तो दूर बीहट चांदनी चौक से लेकर रामजानकी मंदिर चौक तक डिवाडडर बनाकर घेराबंदी की जा रही है। बोहट के युवाओं तथा छात्र -छात्राओं ने बताया कि नेशनल हाइवे से पूरब तीन हाई स्कूल व दो कॉलेज रहने के कारण हजारों छात्रों की प्रतिदिन आवाजाही बीहट चांदनी चौक से ही होती है। ऐसी स्थिति मेंछात्र-छात्राओं की जान जोखिम में डालकर सड़क पार करना होगा, और सदैव दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, स्थानीय दुकानदारों, युवाओं तथा छात्रों ने कहा कि बीहट में एलिवेटेड फ्लाई ओवर की मांग को लेकर अब फिर से संघर्ष का बिगुल फूंका जाएगा। ताकि सड़क पार कर स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को सुरक्षा की गारंटी हो सके। मौके पर राजाराम साह, नेपो पोद्दार, विनोद चन्द्रवंशी, मोहित, दिनकर सोनू, मो. जाकिर, मो. रूस्तम, श्रवण समेत अन्य मौजूद थे।



