Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का निकला भव्य कलश शोभायात्रा* बखरी बेगूसराय सच आज तक न्यूज़

 *लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का निकला भव्य कलश शोभायात्रा*


बखरी बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट


बखरी प्रखंड के बगरस राम जानकी ठाकुरवाड़ी में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरआत आज भव्य कलश शोभा यात्रा से प्रारम्भ हो गया।यज्ञ स्थल बगरस चौक से ग्यारह सौ से भी अधिक कुंवारी कन्याओ का विशाल कलश शोभायात्रा राटन, उदनचक, खजुरिया, बभइन, ब्रह्मदेवनगर तक एवं पुनः वापसी गुमतिपार, बगरस,ध्यानचक्की से वापस होकर यज्ञ स्थल राम जानकी ठाकुरवाड़ी तक पहुंचने में लगभग पन्द्रह किलोमीटर की लंबी दूरी तय किया।कलश शोभायात्रा से पूरे इलाके लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का माहौल बन गया है, ग्रामीण जगह-जगह,कलश यात्रियों के लिये,ठंडा पानी, शर्बत,लस्सी के साथ कलश यात्रा में चल रही बालिकाओं के पैर पर पानी का फुहार देकर बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए देखा गया।भारी उमस के बाबजूद बच्चियों के हौसला देखने लायक था।कलश शोभायात्रा के साथ महायज्ञ का शुरुआत हो चुका है, दिन में तीन बजे से भागवत कथा आचार्य रविंद्राचार्य महाराज के द्वारा,तथा सन्ध्या में बनारस के पंडितों के द्वारा महाआरती,तथा रात्रि में वृंदावन के ख्याति प्राप्त रंग मंडली द्वारा रासलीला कार्यक्रम प्रत्येक दिन आज से चार जून तक चलेगा। वैदिक रीति से हवन कार्य में शामिल होने के लिये युवा वर्ग काफी आकर्षित हो रहे हैं।


   *कलश शोभायात्रा में कई राजनीतिक हस्ती ने किया शिरकत*


बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा,जिला पार्षद अमित देव,उप प्रमुख प्रतिनिधि बलराम कुशवाहा,भाजपा नेता मनोज महतों,रामशंकर पासवान, उमेश पासवान,जन सुराज के नेता रामचन्द्र प्रखण्ड अध्यक्ष नरेश पासवान सहित कई लोगों ने किया शिरकत।

 *चालीस वर्ष से भी पहले हुआ था यज्ञ*

स्थानीय लोग कहते हैं कि चालीस साल पहले हुए यज्ञ का रिकार्ड इस बार टूट जाएगा।ग्रामीण लखन महतों,सहदेव महतों,नागों नोनिया,भिखारी सहनी, महेंद्र गोस्वामी जैसे अन्य वुजूर्गों ने बताया कि पहले यज्ञ में झूला होता था जिसमे भीड़ होती थी,लेकिन इस बार तो लगातार नौ दिन तक महायज्ञ चलेगा,साथ ही प्रत्येक दिन संगीतमय भागवत कथा,महाआरती,रासलीला,अखण्ड नवाह के साथ-साथ हवन सरीखे कार्यक्रम ने पिछला रिकॉर्ड को ब्रेक कर देगा।इनलोगों ने बताया कि इस  महायज्ञ की चर्चा चाय-पान के दुकान के साथ खेत-खलिहान में भी होती है खासकर उम्रदराज लोगों के लिए यह महायज्ञ अंतिम यज्ञ होगा,इसलिये सिर्फ युवाओं में ही उत्साह नही है बल्कि बड़े-बुजुर्ग भी इस धार्मिक अनुष्ठान से  खासे उत्साहित हैं।

 *कार्यकर्ता एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि एक साथ खड़े*

लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की सफलता में चिन्हित कार्यकर्ता प्रशांत कुमार,विक्रांत कुमार,अजित सरकार,विनय कुमार,अमर गोस्वामी,राजेश गोस्वामी,सुभाष कुमार,धर्मनारायण महतों,उपेन्द्र शर्मा,भोला कुमार,भूषण महतों, घूरन महतों,रामदुलार महतों,अमरनाथ साहू,शिवम कुमार,सोनू रजक,के साथ-साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि मुखिया प्रतिनिधि सुरेश राम,पंचायत समिति सदस्य रीना देवी,पूर्व मुखिया सरोजनी भारती, पूर्व सरपंच जयकांत यादव,पूर्व पंचायत समिति सदस्य पंकज पासवान,पंच प्रतिनिधि प्रवीण चक्रवर्ती,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सुनील सहनी, सहित बुद्धिजीवी जितेन्द्र जीतू,दिलीप यादव,सिकन्दर यादव,अमरजीत कुमार,आदि लोग काफी सक्रिय दिखे।

कलश शोभायात्रा के उपरांत सभी बालिकाओं,सभी महिला पुरुष कार्यकर्ता एवं उपस्थित बूढ़े-बच्चे सभी को यज्ञ समिति द्वारा शुद्ध दूध का खीर का प्रसाद ग्रहण कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom