नये डीडीसी IAS प्रवीण कुमार ने किया पदभार ग्रहण नए जीडीसी को सोमेश बहादुर माथुर ने अपना पदभार सोप।
नए डीडीसी ने पदभार ग्रहण करते ही संबंधित कर्मचारी जिला पार्षदों से मुलाकात करते हुए हर कार्यालय का अवलोकन किया।
कर्मचारी को जिला परिषद के कई पार्षद सदस्यों ने नए जीडीसी को बुखे देकर स्वागत किया।
बेगूसराय/ बरौनी/ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
मंगलवार को जिला के नये डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी IAS प्रवीण कुमार ने डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर से पद भार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नये डीडीसी को बुके देकर डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर ने उनका स्वागत किया।
नये डीडीसी ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद
उप विकास भवन कार्यालय के अलावे जिला परिषद बेगूसराय के एक एक कर्मचारी से मिलकर परिचय प्राप्त किया। इसके अलवे उप विकास भवन के पदाधिकारी , कर्मचारी व जिला परिषद के कई पार्षद सदस्यों ने भी नये डीडीसी को बुके देकर स्वागत किया। डीडीसी ने पदभार ग्रहण करने के बाद उप विकास भवन के सभी कार्यालय मे घुमकर निरीक्षण भी किया।



