Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News युवक़ की गला रेतकंर हत्या के मामले में दो हत्यारा गिरफ्तार शराब की अवैध कारोंबार में पूर्व से चल रहे विवाद के कारण की गई हत्या।

 युवक़ की गला रेतकंर हत्या के मामले में दो हत्यारा गिरफ्तार शराब की अवैध कारोंबार में पूर्व से चल रहे विवाद के कारण की गई हत्या।

बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट

 23 वर्षीय राणा कुमार की गला रेत कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले को सुलझा लिया है। वही इस मामले में स्थानीय दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों युवक ने घटना में अपनी संगलिपतता  स्वीकार की है। इस प्रसंग में पूछे जाने पर आरक्षी उपाधीक्षक( प्रभारी) (सदर) इब्राहिम आलम ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी के ऊपर गढहारा थाना में पूर्व से ही एक के ऊपर अवैध शराब के और दूसरे के ऊपर मारपीट के मामले दर्ज है। जबकि मृतक के ऊपर भी एक मामले संबंधित थाने में दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी शराब के कारोबार में पूर्व से ही लिफ्त बताए जाते हैं।  गढ़हरा थाना क्षेत्र के हाजीपुर पोखर स्थित पुस्तकालय की छत पर विशेश्वर साह का 23 वर्षीय पुत्र राणा कुमार की तेज धरदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने स्थानीय दो युवकों गिरफ्तार किया है।गढ़हरा थानाध्यक्ष सुमंत चौधरी ने बताया कि उक्त दोनों युवकों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।हाजीपुर पोखर निवासी ,बन्नू महतो का पुत्र चिंटू महतो और सिंटू महतो का पुत्र बंटी कुमार को गहन पूछताछ के  बाद जेल भेज दिया है।उन्होंने बताया कि ये सभी पूर्व में शराब का अवैध धंधा भी करते थे। इस धंधा में आपसी विवाद होने पर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में युवा वर्गों में शराब माफियाओं का एक गिरोह कारगर है। जिसकी तलाश संबंधित थाना पुलिस कर रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom