Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News भूसा ढोने को लेकर पहले बात- विवाद फिर गाली- गलौज फिर अंधा धुंध चली गोलियां।गोली लगने से एक 6 साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से हुई घायल। घायल बच्ची को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा। घटनास्थल पर अफरा- तफरी का माहौल घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के महाराजी राम जी गांव में दिनदहाड़ै घटी।

भूसा ढोने को लेकर पहले बात- विवाद फिर गाली- गलौज फिर अंधा धुंध चली गोलियां।गोली लगने से एक 6 साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से हुई घायल।


घायल बच्ची को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा। घटनास्थल पर अफरा- तफरी का माहौल 


घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के महाराजी  राम जी गांव में दिनदहाड़ै घटी। 


स्थानीय लोगों ने गोली चलाने वालों की पहचान बताने से किया इनकार। गोली बच्ची के जाघ में लगी है। 

सूचना पाते ही सदर डीएसपी के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। 

बेगूसराय/ बरौनी/ सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट

इन दिनों बेगूसराय जिले में मामूली बातों को लेकर भी गोलियां चलना आम बात हो गई है। लड़ने वाले को गोलियां नहीं लगती और राह चलते बच्चियों को गोली लग जाती है। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा इलाज हेतु हॉस्पिटल तो भेज दिया जाता है लेकिन अपराधी की पहचान बताने से इनकार कर देते हैं। क्योंकि सारे आम बातें बनाने वालों की कमी नहीं दिखती। लेकिन सच्चाई बोलने से भय लगता है। गोलीबारी की यह घटना गांव में भूसा ढोने को लेकर हुए आपसी विवाद के बाद पहले बात -विवाद फिर  गाली-गलौज    और मारपीट  से शुरू हुई, जो देखते हीखूनी संघर्ष में बदल गई। इसी दौरान कुछ अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाकर 15 से 20 राउंड गोलियां फरिंग करने लगा।   जिले में हुई अंधाधुंध गोलीबारी की घटना से  इलाके में हड़कंप मच गया। मटिहानी थाना क्षेत्र के महाजी रामदीरी गांव में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की इस घटना में एक 6 साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान कैलाश कुमार की पुत्री जानकी कुमारी के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए तत्काल बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

हमले के पीछे था मामूली विवाद। 

पुलिस द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की यह घटना गांव में भूसा ढोने को लेकर हुए आपसी विवाद के बाद गाली-गलौज और मारपीट से शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। इसी दौरान कुछ अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाकर 15 से 20 राउंड फायरिंग की। इसी गोलीबारी की चपेट में जानकी कुमारी आ गई, जिसे जांघ में गोली लगने की पुष्टि की गई है।

गांव में मची अफरा-तफरी,का माहौल,पुलिस जांच में जुटी। 


स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना दिन के उजाले में हुई, जब अधिकांश लोग अपने-अपने कार्यों में लगे हुए थे। अचानक हुए फायरिंग से पूरे गांव में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही सदर डीएसपी -2के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। 

और छानबीन शुरू कर दी। एसपी मनीष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।घटनास्थल से पुलिस ने पांच खोखे (कारतूस के खोल) बरामद किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि फायरिंग में किन हथियारों का इस्तेमाल किया गया और हमले का मुख्य निशाना कौन था।

बच्ची की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती। 

लगभग 6 साल की जानकी कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका संघन इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, गोलीबारी के कारण उसे गहरी चोट आई है और यदि समय पर इलाज न हुआ होता तो स्थिति और बिगड़ सकती थी।

प्रशासन की सख्ती, अपराधियों की तलाश तेज। 

 घटना के उपरांत से बेगूसराय पुलिस अलर्ट मोड पर दिख रही है। आसपास के इलाकों में गश्ती और तलाशी अभियान तेज कर दी गई हैं। पुलिस ने लोगों को  आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून के हवाले कर दिया जाएगा। बेगूसराय पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर घटना की जानकारी दी है। बताया है कि मटिहानी थाना को आज दिनांक-12.05.25 को दिन में एक सूचना मिली की ग्राम रामदिरी महाजी टोला में आपसी विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक 06 वर्षीय बच्ची को गोली लगी है।

प्राप्त सूचना पर अविलंब मटिहानी थाने के पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल के द्वारा सूचनानुसार ग्राम रामदिरी महाजी टोला स्थित स्थल के पास पहुँचकर मामलें की जाँच पड़ताल प्रारंभ कर दी । आसपास जुटे स्थानीय लोगों से पुछताछ करने पर बताया गया कि जख्मी बच्ची का नाम जानकी कुमारी उम्र करीब-06 वर्ष पिता कैलाश मिश्र सा०-रामदिरी महाजी टोला थाना-मटिहानी जिला-बेगूसराय है। 

साथ ही उपस्थित परिजनों के द्वारा घटना के संबंध में बताया गया कि गाँव के ही कुछ लोगों के द्वारा भूसा ढोने को लेकर मना करते हुए गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगा विरोध करने पर दो-तीन लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया, तथा फायरिंग किया जाने लगा, जिसमें पास में ही मौजूद इनकी बच्ची जानकी कुमारी को जाँघ में गोली लग गयी एवं  गोली चलाने वाले लोग फायरिंग करते हुए भाग गये। तत्पश्चात् पुलिस टीम के द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्ची को ईलाज हेतु सदर अस्पताल, बेगूसराय भेजा गया है।पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के द्वारा घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए तथा उनके निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02, के नेतृत्व में मटिहानी थाने की पुलिस टीम के द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर छानबीन करते हुए घटनास्थल से 05 गोली का खोखा बरामद किया है ,जिसे विधिवत जप्त किया गया है। अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतू छापेमारी करते हुए विधि-सम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom