Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News कलयुग की प्रेम के दीवाने दो प्रेमी ने एक दूसरे से शादी कर ली। अग्नि को साक्षी मानकर शादी करने वाली चतुर प्रेमिका ने अपने ही पति को प्यार के जाल में फंसा कर हत्या कर दी।

कलयुग की प्रेम के दीवाने दो प्रेमी ने एक दूसरे से शादी कर ली। अग्नि को साक्षी मानकर शादी करने वाली चतुर प्रेमिका ने अपने ही पति को प्यार के जाल में फंसा कर हत्या कर दी। 

पत्नी ने ही पति की हत्या कर हाथ पैर बांध बोरे मे बंद कर शव को लगाया ठिकाने !लेकिन पाप छुपता नही। 


बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट

 वासना के वसीभूत होकर जब एक लड़का और एक लड़की राजी खुशी शादी कर लेती है तो समाज उसे मान्यता दे देती है। लेकिन कौन जानता है कि वक्त कब किस करवट बैठेगा। अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेने के बाद साथ जीने- मरने के कसमें खाने बाली  कलयुगी पत्नी ने अपने ही पति को निर्मम तरीके से हत्या कर शव को हाथ पैर बांधकर बोरे में बंद कर सड़क किनारे फेंक देने का सनसनी खेज मामला सामने आया है, मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर तीन बटिया के पास की है। मृतक की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी किशन पासवान के पुत्र भोला पासवान के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि भोला पासवान गांव के ही रहने वाली एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन सब ठीक- चला लेकिन उसके बाद लड़की फिर वहां से अपने ननिहाल विद्यापति गांव चली आई। उन्होंने बताया कि भोला पासवान और लड़की गुंजा कुमारी के साथ काफी विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों अलग -अलग रहने लगे, कुछ दिन पहले फिर भोला पासवान को पत्नी द्वारा मैसेज कर बुलाना शुरू किया। उन्होंने बताया कि मैसेज करने के बाद भोला पासवान अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर 6 मई को उससे मिलने के लिए विद्यापति गांव पहुंचा। लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन किया गया लेकिन कोई आता पता नहीं चल सका। फिर बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से एक जानकारी मिली कि एक युवक की हत्या कर शव को बोरे में बंदकर सड़क किनारे फेंक दिया गया है। इसी सूचना के बाद जब परिजन वहां पहुंचे तो इसकी पहचान भोला पासवान के रूप में हुई। उन्होंने बताया है कि भोला पासवान ने लड़की गुंजा कुमारी के साथ प्रेम विवाह किया था। लड़की काफी पढ़ी लिखी थी। जिसके करण लड़की बहला फुसलाकर भोला पासवान को बुलाया और निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बोरे में बंदकर सड़क किनारे फेंक दिया। आपको बताते चले 7 मई को भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर तीन बटिया स्थित सड़क किनारे एक युवक को पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर के हाथ पैर बांधकर शव को बोरे में बंद फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। लेकिन इसी बीच उसे युवक का पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर बस्ती गांव के रहने वाले लाल किशन पासवान का पुत्र भोला पासवान के रूप में पहचान हुआ। संबंधित थाना पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम है बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है, जबकि मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कि आखिर भोले ने अपनी पत्नी का क्या बिगाड़ा था जो उसने मैसेज पर बुलाकर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बुरी तरह से पिटाई कर हत्या कर हाथ पांव बांधकर लाश को ठिकाने लगाने के ख्याल से लाश को पूरे में बंद कर सड़क के किनारे फेंक दिया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom