आज दिनांक 20 मई 2025 दिन मंगलवार को बेगूसराय जिलान्तर्गत सदर बेगूसराय प्रखण्ड के छपकी गांव के रामरतन सुदामा सभागार में बामसेफ एवं आफसूट संगठन के तत्वावधान में एक दिवसीय जिलास्तरिय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता रामाधार सहनी की रिपोर्ट
जिसकी अध्यक्षता शिव कुमार महतो ने किया तथा मंचसंचालन शिक्षक बालेश्वर महतो ने किया। उद्घाटनकर्ता वैश्य दलित पिछड़ा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस दिन एस सी/ एस टी एक्ट वैश्य पिछड़ा पर लागू नहीं होगा, उसी दिन से सम्पूर्ण भारत के सभी राज्यों में बहुजन समाज का व्यक्ति ही मुख्यमंत्री बनेगा।
मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि सह प्रशिक्षक सह वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रचारक बामसेफ, नई दिल्ली मा० डा० अनिल कुमार माने ने संबोधित करते हुए कहा कि कहने के लिए बहन मायावती, अखिलेश यादव, नीतीश कुमार, लालू यादव अपने को बहुजन तो कहते हैं लेकिन ये लोग सामंतवादियों के गोद में खेल रहे हैं इसलिए आज तक बहुजन की सरकार नहीं बन पाई। मुख्य वक्ता वैश्य दलित पिछड़ा मंच के महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० पूनम आजाद विशिष्ट अतिथिगण बेगूसराय जिलाप्रभारी अभिमन्यु यादव, ,सुरेंद्र वर्मा,रणवीर शैलेष, मो० जावेद, रामसागर महतों, रेखापंडित, रूबी देवी आदि नेताओ ने सभा को संबोधित किया ।स्वागताध्यक्ष वेगूसराय विधान सभा के भावी प्रत्याशी डा० विजय कुमार कुशवाहा ने सभी अतिथियों को पुष्प की माला पहनाकर तथा चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।




