Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News वफादार नेता कामरेड ब्रह्मदेव ठाकुर की श्रद्धांजलि सभा मनाई गई ।

वफादार नेता कामरेड ब्रह्मदेव ठाकुर की श्रद्धांजलि सभा मनाई गई । 


बीहट। सच आज तक न्यूज़ यदुनंदन जी


।बरौनी प्रखंड के नींगा गांव में मंगलवार को कॉमरेड स्व ब्रह्मदेव ठाकुर उर्फ डॉ राजकुमार ठाकुर का श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया।वहीं 3 सदस्यीय अध्यक्षमंडली कॉ असेसर राम कॉ सनूप सहनी मो जसीम ने किया मंच संचालन खेत मजदूर यूनियन बरौनी के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान ने किया । कार्यक्रम में बीहट इप्टा के कलाकारों ने निर्गुण जनवादी गीतों के माध्यम से समा बांध दिया सर्व प्रथम स्व कॉ ब्रह्मदेव ठाकुर के तेलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि तेघड़ा विधानसभा के विधायक कॉ रामरतन सिंह ने कहा कि कॉ ब्रह्मदेव ठाकुर पार्टी के वफादार कार्यकर्ता थे।  आज जब नफरत का माहौल बनाया जा रहा है इस देश में भाजपा हिन्दू मुस्लिम मंदिर मस्जिद किया जा रहा हैं संविधान पर लगातार सत्ताधारी दल कमजोर करने पर तुला हुआ है ऐसे अवसर पर हमने एक मजबूत साथी को खोया है। राजनीतिक परिपक्वता के साथ पार्टी को संगठित रहने वाला योद्धा थे। कॉ डॉ राजकुमार ठाकुर एटक के जिला महासचिव प्रहलाद सिंह ने कहा कि जब आज लगातार केंद्र की सरकार जनविरोधी कानून बनाकर आम लोगों को जीना दूभर कर रहा हैं मजदूर विरोधी कला कानून किसानों के विरोध में कानून बनाया जा रहा है ऐसे अवसर पर डॉ राजकुमार जी पार्टी के निर्णयों को संगठित रुप से लोगों को आंदोलन के लिए प्रेरित करते थे। भाकपा बिहार राज्य परिषद के सदस्य कॉ अनिल अंजान ने कहा कि आज के दौर में भाजपा के लोग सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने 7 में लगे हुए हैं तो हमारे स्व कॉ ब्रह्मदेव ठाकुर विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देते थे । यह देश संविधान से चलेगा न कि किसी की दादागिरी से संविधान पर हमला बंद करना होगा । लोग आज महंगाई बेरोजगारी शिक्षा चिकित्सा  पर सवाल करेंगे जुमलेवजी नहीं। आंजन जी ने कहा इस देश को सही दिशा में ले जाने के लिए शांति प्रगति वैज्ञानिक समाजवाद ही विकल्प है। इसको अपनाए बिना देश का विकास  संभव नहीं है। जिला कार्यकारिणी के सदस्य दिलेर अफगान ने कहा कि अब लोगों को सीधा सवाल सत्ता पक्ष से करना चाहिए। कि देश में जो महंगाई बेरोजगारी सुरसा की तरह बढ़ रहा है। जबकि कॉरपोरेट घरानों की आमदनी कई गुना बढ़ रहा है। इस पर जबाव क्यों नहीं देते। सहायक अंचल मंत्री नवीन कुमार सिंह ने कहा कि निंगा शाखा में काम करने वाले स्व ठाकुर जी अगुआ की भूमिका में रहते थे ।पेसे से ग्रामीण डॉक्टर थे लोग जब कभी बुलाते दिन हो की रात  सेवा देने में सदैव तत्पर रहा करते थे ।पूरा परिवार पार्टी के प्रति समर्पित रहा करते थे। इनकी पत्नी कॉ निर्मला ठाकुर मुखिया भी नींगा पंचायत की रही है पूर्व अंचल मंत्री कॉ नूरआलम ने नींगा शाखा में वर्गीय बनावट  काफी शानदार रहा है सभी जाति के लोग हिंदू मुस्लिम से साथ बिरादराना संबंध बनाए रखने में उदाहरण योग्य हैं सभी जाति के लोग है दलित महादलित पिछड़ा वर्ग अत्यंत पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग इन सभी वर्गों के बीच समन्वय स्थापित करने सबको मान सम्मान देने वाला ये निंगा शाखा है । इस तरह के गतिविधियों में कॉ राजकुमार ठाकुर की भी महत्वपूर्ण भूमिका होता था । निंगा शाखा से कॉ तनवीर आलम ने स्व ठाकुर जी की जीवनी एवं उनके कार्यशैली पर विस्तार से प्रकाश डाला ।आगत अतिथियों का स्वागत कॉ खुर्शीद आलम एवं अख्तर अली उर्फ फ़ज्जू ने किया सभा के अंत में स्व ब्रह्मदेव ठाकुर के दोनों पुत्र विजय कुमार एवं अजय कुमार को मंच पर पार्टी का झंडा प्रदान किया। दोनों भाइयों ने कहा कि पिताजी के पद चिन्हों पर सदैव चलता रहूंगा। ईप्टा के कलाकार दिलीप कुमार लक्ष्मी प्रसाद यादव आनंद कुमार ने बलिराम बिहारी निर्भय कुमार सचिन रंजन अनिल कुमार एवं श्रीराम थे। मौके पर अशोक कुमार ठाकुर रामसेवक ठाकुर पवन कुमार मनोज ठाकुर  आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom