Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News मुख्यमंत्री ने नप बीहट के 3 करोड़ 36 लाख 80 हजार 3 सौ 43 रूपए के 6 बड़ी योजनाओं का किया शिलान्यास। मुख्य पार्षद बबीता देवी ने मुख्यमंत्री के प्रती आभार व्यक्त किया

 मुख्यमंत्री ने नप बीहट के 3 करोड़ 36 लाख 80 हजार 3 सौ 43 रूपए के 6 बड़ी योजनाओं का किया शिलान्यास।


मुख्य पार्षद बबीता देवी ने मुख्यमंत्री के प्रती आभार व्यक्त किया 


बरौनी । सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन जी कि खास रिपोर्ट। 


सूबे बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय जिले के नगर परिषद बीहट में 3 करोड़ 36 लाख 80 हजार 3 सौ 43 रूपए की लागत से मंगलवार की शाम 4 बजे ई रीमोट के माध्यम से 6 बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसपर नगर परिषद बीहट की मुख्य पार्षद बबीता देवी, पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय, बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष रामनरेश सिंह, शशक्त कमिटी सदस्य अशोक सिंह, नेहा पटेल, बबीता कुमारी, मैमून निशा, प्रमिला देवी, जदयू महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण कुमार, सुनील कुमार , प्रखण्ड प्रभारी जदयू मीडिया सेल धर्मवीर कुमार सहित अन्य गणमान्य ने 3 करोड़ 36 लाख 80 हजार 3 सौ 43 रूपए की लागत से  नगर परिषद बीहट क्षेत्र में 6 बड़ी योजनाओं का शिलान्यास कर बीहट नगर परिषद के चहुमुखी विकास को नई ऊर्जा प्रदान करने के लिए अपने यशस्वी मुख्यमंत्री के प्रती आभार व्यक्त किया है। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मुख्य पार्षद बबीता देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार ने 3 करोड़ 36 लाख 80 हजार 3 सौ 43 रूपए की लागत से नगर परिषद बीहट क्षेत्र अंतर्गत 6 बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया है।  जिसमें 18 लाख 59 हजार 6 सौ 39 रुपए की लागत से नगर परिषद बीहट क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर - 28 में अशोक सिंह घर से प्रभु पासवान घर तक सड़क निर्माण कार्य, 99 लाख 98 हजार 5 सौ 50 रुपए की लागत से वार्ड नंबर - 02 मालती पोखर का सौंदर्यीकरण कार्य , 98 लाख 98 हजार 1 सौ 88 रूपए की लागत से वार्ड नंबर - 12 हाजीपुर पोखर का सौंदर्यीकरण कार्य , 86 लाख 86 हजार 9 सौ 9 रुपए की लागत से वार्ड नंबर - 01 में कैलाश राय के घर से बूढ़ा बाबा स्थान होते हुए शैलेष राय के जमीन से संजय पासवान, भागीरथ झा घर तक सड़क निर्माण कार्य, 14 लाख 27 हजार 3 सौ 3 रुपए की लागत से वार्ड नंबर - 27 में नंदू सिंह दालान से सुनील से सुनील सिंह घर होते हुए निरंजन सिंह घर तक सड़क निर्माण कार्य एवं 18 लाख 9 हजार 7 सौ 63 रुपए की लागत से वार्ड नंबर - 28 में ललिंद्र सिंह घर से योगी सिंह घर तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom