Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News शव बरामद मामले का हुआ उद्भेदन, दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।

 शव बरामद  मामले का हुआ उद्भेदन, दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।


 सच आज तक न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर तीन बटिया के समीप मिले लाश  मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है तेघड़ा डीएसपी डॉक्टर रविंद्र  मोहन प्रसाद ने गुरुवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि उक्त लाश की पहचान समस्तीपुर जिले हसनपुर निवासी लालकिशन पासवान के पुत्र भोला पासवान के रूप में हुई है।पुलिस ने इस मामले में वैशाली जिले के सराय थाना अंतर्गत मरचा निवासी उमेश राय की पुत्री गूंजा कुमारी और समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे निवासी रामानंदन राय के पुत्र मंजय राय को गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि मृतक युवक की दो साल पूर्व गूंजा कुमारी के साथ प्रेम विवाह हुआ था।लेकिन कुछ दिनों बाद गूंजा मृतक भोला को छोड़कर भाग गई। बाद में गूंजा की शादी समस्तीपुर के मंजय राय के साथ हुई। गूंजा अपने पहले पति से फोन पर बात करती थी।यह  बात मंजय को पसंद नहीं थी। मंजय और उसके मौसा ने गूंजा के माध्यम से ही फोन करवाकर 7 मई की शाम  मृतक भोला बुलाया।मंजय, उसके मौसा और अन्य एक व्यक्ति मिलकर एक चारपहिया गाड़ी में भोला को बैठाकर  रोसड़ा स्थित सिरसी चौड़ में तीनों ने मिलकर  भोला पासवान की गले में फंदा डालकर हत्या कर दी।लाश को छुपाने के उद्देश्य से ताजपुर तीन बटिया के समीप बोरे में बंद कर शव को फेंक दिया।एसडीपीओ ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। शेष दोनों आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना शामिल चारपहिया गाड़ी को भी चिन्हित कर लिया गया है। मौके पर तेघड़ा इंस्पेक्टर संतोष कुमार, थानाध्यक्ष चंदन कुमार समेत पुलिस कर्मी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom