अब दो अप व दो डाउन लाइन से गुजरेगी बरौनी से बछवाड़ा तक ट्रेने
दिसंबर माह से दौड़ेगी , चार पटरियों पर बरौनी बछवाड़ा के बीच ट्रेने। युद्ध स्तर पर कार्य हो रहे हैं।
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
केंद्र के रेल प्रशासन का संकल्पित इच्छा शक्ति के द्वारा बेगूसराय जिले के विकासात्मक कार्यों के मध्दे नजर बरौनी से बछवाड़ा तक पूर्व से दो लाइन( ट्रैक )के बाद भी अप व डाउन के लिए दो ट्रैक बिछाने के वास्ते मिट्टी भराई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जिससे दूर सफर के रेल यात्रियों को विलंबन की समस्या से राहत मिलेगी। लगभग 200 करोड़ की लागत से बन रहे रेल ट्रैक पर अब दो ट्रैक के बजाय चार ट्रैकों पर ट्रेने दौड़ेगी। रेल प्रशासन द्वारा वर्तमान में एक अप एवं एक डाउन रेलवे लाइन के सहारे ट्रेनों का परिचालन बहुत दिनों से कराया जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आगामी दिसंबर 25 से निर्माणाधिंन दो रेलवे ट्रैकों के बजाय चार रेलवे ट्रैकों पर ट्रेनों का आवागमन प्रारंभ हो जाएगी। अभी वर्तमान में मिट्टी भराई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, फिर उसके बाद ट्रैक बिछाने का कार्य होगा। इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण होने को लेकर सोनपुर मंडल के डीआरएम सहित संबंधित कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ,साथ ही स्थानीय स्तर के अधिकारियों वो संवेदक को भी कार्य में तेजी लाने को लेकर दिशा निर्देश दिया जा रहा है। रेल प्रशासन द्वारा ट्रेनों की संख्या में की जा रही लगातार वृद्धि को लेकर ट्रेनों की विलंबन की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिस पर भी अंकुश लगाया जाना आवश्यक है। बरौनी से न्यू बरौनी के बीच भी नई रेलवे ट्रैक पर युद्ध स्तर से से कार्य किया जा रहा है। हो रहे रेलवे ट्रैक की तैयारी को लेकर बछवाड़ा बरौनी के बीच दो पटरी के बजाय चार पटरियों की सुविधा बहाल होने के बाद मुजफ्फरपुर स्टेशन के अलावा हाजीपुर समस्तीपुर दरभंगा मधुबनी जयनगर जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिल सकेगी। विदित हो कि बछवारा जंक्शन से दो रूट निकलती है एक रूट शाहपुर पटोरी होकर हाजीपुर सोनपुर जाती है, तो दूसरा रूट समस्तीपुर मुजफ्फरपुर होकर हाजीपुर जाती है। ट्रैकों की सुविधा उपलब्ध होने पर अब इन दोनों रेल रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेनों के विलंबन की समस्या से राहत मिल सकेगी। जबकि रेलवे के पश्चिमी केविन पर ऊपरगामी रेलवे पुल की व्यवस्था मैं विलंब के कारण, जिसका आदेश कब से हो चुका है सिर्फ कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। जिस कारण बरौनी से लाइन पार कर निपनियां की ओर जाने वाले लोग एवं रेलवे माल गोदाम जाने वाले वाहन को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है। । वहीं इसके लिए कई ग्रामीण लोगों को, छात्र-छात्राओं को ,छोटे-बड़े वाहन चालकों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए क्षेत्र की जनता कब से पलकें बिछाए बैठी है । चुकी तेघड़ा बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर बरौनी फ्लैग स्टेसन गेट पर ऊपरगामीपुल का निर्माण कार्य युद्ध अस्तर पर की जा रही है। उक्त ढाला से भी ट्रैक पार करने में छोटे बड़े बहनों को घोर कठिनाइयों का सामना करना मजबूरी बना हुआ है। क्योंकि स्थानीय नेताओं में अब कमी आ गई है। उन्हें अब कोई योजनाओं का कार्य नहीं मिल पा रहा है।



