जन संवाद कार्यक्रम आयोजित ।
नगर परिषद बीहट के वार्ड संख्या 27 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेमकरणपुर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, स्थानीय वार्ड पार्षद उषा देवी , सहायक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, कनीय अभियंता दिलरुबा खातून, सफाई जमादार मो नदीम, डाटा एंट्री आपरेटर गौरव कुमार, नीरज कुमार, संदीप शर्मा सहित अन्य नगरकर्मियों ने स्थानीय लोगों से संबंधित विभाग का आवेदन प्राप्त किया। खासकर के पानी निकासी, सड़क, आवास से संबंधित आवेदन लिए गए। स्थानीय शिक्षक दिलीप कुमार, राम सुन्दर सिंह, राजीव कुमार बिरला, संजीव कुमार बबलू , रोहित कुमार, पार्षद प्रतिनिधि गौतम कुमार, धीरज कुमार, आनंदी दास, रामजी पासवान सहित सैकड़ों आवेदनकर्त्ता उपस्थित हुए। वार्ड पार्षद उषा देवी ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से होल्डिंग टैक्स, सड़क, जल निकासी, आवास, पेंशन योजना से संबंधित आवेदन स्वीकार किये गये हैं।



