संविधान सुरक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित।
बीहट।सच आज तक न्यूज संवाददाता यदुनंदन जी
न्याय संवाद की कड़ी में जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बेगूसराय द्वारा बरौनी प्रखंड के निंगा पंचायत में संविधान सुरक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक अमिता भूषण की देखरेख में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष शेख मोहम्मद जफर की देख रेख में किया गया। जिसमें बरौनी प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, पंचायत अध्यक्ष मो जावेद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो उमैर, प्रदेश उपाध्यक्ष फौजीया राणा, दलित नेता नागेंद्र पासवान विकल, दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कामरान सहगल ने समारोह को संबोधित किया। फौजिया राणा ने जहां शायराना अंदाज में लोगों को संविधान पर आसन्न खतरे के प्रति आगाह किया। वही उमर खां ने बताया कि आज मुल्क की हालत ऐसी कर दी गई है जहां लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं। संस्थाओं को सरकारी टूल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। लोकतांत्रिक परम्परा का यह स्वरुप संविधान सम्मत नही है। कहा कि आज राहुल गांधी इसी के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं ताकि संविधान में लोगों को मिले अधिकार की रक्षा हो सके। अमिता भूषण ने लोगों से संविधान की सुरक्षा के लिये एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि समाजवाद, धर्मनिरपेक्षतावाद और संविधानवाद ही इस खतरे से हमें और देश को बचा सकता है। संवाद को पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सिंह, नारायण सिंह, पवन कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल कुमार, विचार विभाग के प्रदेश संयोजक अमित कुमार, हारुन रशीद, मो मिन्हास आदि ने भी संबोधित किया। सभा में सोशल मीडिया के कुशमेष शांडिल्य, मोहित कुमार, किसान नेता बद्री सिंह, श्रीकांत राय, जय प्रकाश गुप्ता, मो कैसर, राजेन्द्र यादव,उमेश पासवान, नित्यानंद राय, राम उद्गार ठाकुर, अख्तर अली, फिरदौस खान सहित अन्य उपस्थित थे। मंच संचालन मुकेश प्रियदर्शी ने किया।



