उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंच वाली सड़क का अतिक्रमण से स्थानीय लोग परेशान।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
बरौनी के नगर परिषद बीहट अंतर्गत गढ़हरा वार्ड संख्या17 में उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंच वाली सड़क को कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने पर स्थानीय लोगों ने सामूहिक हस्ताक्षरित आवेदन नगर परिषद बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया है।लोगों ने कहा कि सड़क का अतिक्रमण हो जाने से चार चक्का वाहन हॉस्पिटल तक नहीं पहुंच पाता है। इससे चिकित्सको ,मरीजों के आवागमन में कठिनाई होती है। इधर ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक वार्ड पार्षद चंद्रचूड़ साह की अध्यक्षता में हुई।मौके पर जदयू तकनीक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बहादुर महतो ने कहा कि गढ़हरा पुरानी बाजार से पश्चिम की ओर आने वाली सड़क जो उप स्वास्थ्य केंद्र होते हुए स्वर्गीय देवेंद्र महतो के घर के सामने से होते हुए प्रधानमंत्री सड़क से मिला है।यह सड़क पूर्व से पीसी ढलाई सह बीच में नाला भी बना है। नक्शा में यह सरकारी भूमि है।इन दिनों कुछ दबंग लोगों ने अपने-अपने घर के पास सड़क का अतिक्रमण कर इसे संकीर्ण बना दिया है। जिसके कारण चार चक्का वाहन का आवागमन ठप है।इस संबंध में कमलेश कुमार, चुनचुन कुमार, सुमित कुमार, बादल कुमार,ललित नारायण मिश्र, उमेश राय, शत्रुघ्न राय, राम दरस राय, परशुराम सिंह, संजय कुमार सिंह, उमाकांत सिंह आदि ने बताया कि इस मोहल्ले का यह मुख्य सड़क है।विवाह,जनेऊ आदि मांगलिक कार्य में भी इस सड़क से गुजरने में परेशानी होती है।




