अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय के प्रांगण में विद्यार्थी परिषद बरौनी इकाई का समीक्षा बैठक हुई।
बरौनी/ बेगूसराय/सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरौनी इकाई के द्वारा नगर समीक्षा योजना बैठक एपीएसएम कॉलेज बरौनी में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता नगर मंत्री प्रियांशु एवं संचालन कॉलेज अध्यक्ष आलोक कुमार ने किया। मौके पर मौजूद अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह एलएनएमयू छात्र संघ अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि इस बार उत्तर बिहार के बेगूसराय जिले के द्वारा कुल 50 हजार का सदस्यता लक्ष्य रखा गया है जिसमें बरौनी इकाई के द्वारा 5 हजार सदस्यता करने की योजना बनाई गई है, इस उद्देश्य में हमे नगर महाविद्यालय एवं अन्य शिक्षण संस्थान में टोली निर्माण करना होगा साथ ही विभिन्न आकर्षक तरीके अपना कर हमे अधिकतम सदस्य बनाना होगा। विद्यार्थी परिषद एक मात्र ऐसा छात्र संगठन है जो वर्ष भर परिसर में सक्रिय रहकर छात्र हितों मे कार्य करती है ,इसलिए हमें ऐसे संगठन के विचारधारा को आगे बढ़ाने मे समस्या नहीं आती है। मौके पर नगर सह मंत्री अजय कुमार एवं जिला सोशल मीडिया संयोजक विकास झा ने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि विद्यार्थी एवं शिक्षार्थी से बने इस परिवार को और भी आगे बढ़ाना तथा अधिकतम संख्या मे शिक्षकों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जोड़ने का कार्य करना है। मौके पर नगर सह मंत्री सोनू,प्रभाकर कॉलेज मंत्री अंकित कॉलेज उपाध्यक्ष अनुभव,अमन,कॉलेज सह मंत्री अनन्या कुमारी अनिकेत कुमार अविनाश कुमार आदित्य कुमार चंदन कुमार दीपांशु कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।




