Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News हंसी मजाक में ही चली गोलियां, 25 वर्षीय इश्तियाख हुआ बुरी तरह से घायल।

हंसी मजाक में ही चली गोलियां, 25 वर्षीय इश्तियाख हुआ बुरी तरह से घायल दोस्तों ने इलाज के लिए पिएचसी शाहेवपुर कमाल पहुंचाया, जहां से उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया। युवक को पेट और जांघ में गोली  लगी है।

बेगूसराय/ बरौनी/ सच आज तक संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।


 साहेबपुर कमाल  गांव निवासी नूर आलम उर्फ जुबेर का पुत्र 25 वर्षीय इश्तियाखं अपने मित्रों के साथ पंचवीर बाजार से अपने गांव की ओर जा रहा था, रास्ते में करवन्ना के पास हंसी मजाक में कुछ युवकों के साथ बहंस हो गई। बहस के दौरान ही एक युवक ने उसे तीन गोलियां मार दी। युवक को पेट और जांघ में गली लगी है। बताया जा रहा कि युवक अपने दोस्तों के साथ पचबीर बाजार से गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तरबन्ना के पास हंसी मजाक में कुछ युवकों से बहस हो गई।गोलीबारी के बाद साथ चल रहे दोस्तो ने उसे तत्छन साहेबपुर कमाल पीएचसी पहुंचाया। जहां  से डॉक्टर ने बेगूसराय रेफर कर दिया। स्थिति गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है  कि तरबन्ना के आसपास शराब, ताड़ी और जुआ का अड्डा है । विवाद के पीछे ताड़ी पीने का ही विवाद बताया जा रहा। घायल को बेगूसराय से पटना रेफर कर दिया गया है ।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। सूचना पाकर स्थानीय विधायक सदानंद सम्बुद्ध उर्फ ललन यादव अस्पताल पहुंचे, और परिजनों से घटना की जानकारी ली। विधायक ने बताया कि जानकारी मिलते ही तुरंत पहुंचे है।घायल युवक  को पटना रेफर किया गया है।उसके समुचित इलाज की व्यवस्था की जाएगी। इश्तियाख अभी होश में है, लेकिन स्थिति गंभीर रहने के कारण पटना रेफर किया गया है। विधायक ने बिहार में बढ़ते अपराध पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। आय दिन हो रही अपराधी घटनाओं से  लोग त्राहिमाम में हैं, और मुख्यमंत्री को इसकी कोई चिंता नहीं है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom