Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News डी.ए.वी. एन. एच. -28 बरौनी के दशवीं व बारहवीं के बच्चे शत प्रतिशत सफलता हासिल की |

डी.ए.वी. एन. एच. -28 बरौनी के दशवीं व  बारहवीं के बच्चे शत प्रतिशत सफलता हासिल की |


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार


आज केंद्रीय माध्यमिक  शिक्षा बोर्ड द्वारा वर्ष 2025 का 10 वीं  व 12वीं का परिणाम घोषित किया गया | जिसमें विद्यालय के बच्चों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सफलता का परचम लहराया | डी.ए.वी. एन. एच. -28 बरौनी के कुल  दसवीं में 226 बच्चें शामिल हुए  जिसमें अदिति कुमारी ने 97.2 अंक हासिल कर प्रथम स्थान ह प्राप्त किया ,  पडला नागा सूर्य तेजा ने  96.4 % अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान  प्राप्त किया, अखिल राज ने 95.2% अंक लेकर तृतीय  स्थान प्राप्त किया | वर्ग 10वीं में 18 बच्चे ने 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किया | विद्यालय का क्यू पी आई  10 वीं में 71.09 % रहा |     वहीँ 15 छात्र- छात्राएं वर्ग 12वीं के बोर्ड परीक्षा में शामिल  हुए थे, जिसमें सभी  सफल घोषित हुए हैं | विद्यालय में सर्वोच्च अंक सुश्री अंजली कुमारी, पिता श्री नवीन कुमार बीहट ने 85.2% एवं सुदर्शन कुमार , पिता श्री मुकेश कुमार झा,  किउल,  गरहरा  ने भी 85.2% अंक लेकर संयुक्त रूप से विद्यालय में उच्चतर अंक लाने की श्रेणी में शामिल हुए हैं। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सुश्री  निधि श्रेया, पिता श्री गौतम कुमार ने 82.4% एवं आनंद गौतम, पिता श्री प्रकाश कुमार सिंह ने 80.8% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया । विद्यालय के कुल 15  छात्र छात्राओं में से 13 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ | विद्यालय का औसत अंक 74.2% रहा है |  इस परिणाम से खुश होकर विद्यालय के प्राचार्य श्री सर्वेश्वर भुजबल ने सभी छात्र-छात्राओं से आह्वान किया है कि आप इतने में ही संतुष्ट न हो  आपका लक्ष्य बहुत बड़ा होना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए | वहीं शिक्षको से  उन्होंने कहा कि अपने विद्यालय के बच्चे को उच्च कोटि की प्रतियोगिता मैं सफलता हासिल कराने के लिए कड़ी मेहनत करें जो  कि विगत वर्षों का  हम अपना ही रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल हो सकें |  इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  सभी अभिभावकों , छात्र -छात्राओं एवं शिक्षकों को बधाइयां दी । इस अवसर पर वरीय शिक्षक श्री अभिषेक कुमार, श्री नरेन्द्र कुमार , विद्यालय के मीडिया प्रभारी श्री  हेमन्त कुमार मिश्रा , श्री शम्भू चौधरी , श्री विकाश कुमार, श्री दिलीप कुमार आदि उपस्थित |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom