Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News जीरोमाइल में टेम्पु व ई रिक्शा स्टैंड का हुआ टेंडर । एक करोड़ 15 लाख, 20 हजार रुपया का हुआ टेंडर। तीन सार्वजनिक शौचालय का भी हुआ टेंडर।

 जीरोमाइल में टेम्पु व ई रिक्शा स्टैंड का हुआ टेंडर ।


एक करोड़ 15 लाख, 20 हजार रुपया का हुआ टेंडर।

तीन सार्वजनिक शौचालय का भी हुआ टेंडर। 

बरौनी। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन जी। 

नगर परिषद बीहट  कार्यालय में वाहन पड़ाव एवं सैरात शौचालय की बंदोबस्ती को लेकर बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण स्वरूप ने किया।सैरात के वाहन पड़ाव में सैरात में कुल 18 लोगों ने आवेदन किया। जिनमें से 6 लोग डाक बोली में उपस्थित हुए। 6 लोगों में शुरुआत में ही 3 लोग पहले राउंड में बोली से बाहर निकल गए। शेष दीपक कुमार सुजीत कुमार, दिलीप कुमार में बोली चलती रही। जिसमें से दिलीप कुमार गुरुदासपुर जीरोमाइल बीहट ने  90 लाख में वाहन पड़ाव का टेंडर अपने नाम किया। वहीं18 जीएसटी पांच प्रतिशत स्टाम्प शुल्क मिलाकर वाहन पडाव का टेंडर राशि एक करोड़, पन्द्रह लाख, बीस हजार रुपया हुआ।जो एक जून से आगामी मई 2026 ई तक प्रभावी रहेगा। हालांकि वाहन पडाव का टेंडर इतनी अधिक राशि आपसी वर्चस्व को लेकर हो गया। वहीं नप बीहट कार्यालय में इतनी अधिक राशि की बढ़ोतरी आंतरिक राजस्व के रूप में हो गया। जबकि 9 शौचालय का बोली लगा संजय कुमार सिंह के द्वारा 6 लाख 30 हज़ार रुपए के साथ टैक्स लगाकर आठ लाख , छह हजार, चार सौ रुपया हो गया है। उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने बताया की नगर परिषद् बीहट में पहली बार लगभग एक करोड़ रुपये की राशि का लाभ हुआ। जिससे विभिन्न विकास योजनाओं को बढ़ावा मिल सकेगा।

इस अवसर पर मजिस्ट्रेट ड्यूटी में पंचायती राज अधिकारी रिमझिम गुड़िया, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रधान  लिपिक राजकुमार,

स्वच्छता निरीक्षक मो नदीम, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीरोमाइल थाना के पदाधिकारी व पुलिस बल तैनात थे।विदित हो कि नगर परिषद बीहट द्वारा सार्वजनिक शौचालय का दो लाख रुपया एवं टेम्पु एवं ई रिक्शा स्टैंड के डेढ़ लाख रुपया रखा गया था।वाहन पड़ाव एक करोड़ , पन्द्रह लाख, बीस हजार रुपया हो गया। जबकि शौचालय आठ लाख रुपया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom