भागवत कथा सुनने को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
श्री कृष्ण जन्म की कथा सहित जन्मोत्सव भी मनाया गया
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंथ राम जीवन दास की रिपोर्ट
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को लाइन होटल के पीछे पिपरा देवस में आयोजित भागवत कथा की चौथे दिन की कथा में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी निकली गई। कथावाचक माधवाचार्य जी महाराज ने श्रद्धालुओं के बीच कहा कि ध्रुव जी महाराज 36 000 वर्षों तक राज्य किया । जिनके वंश में राजा पृथु हुए , उनके चरित्र की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कभी भगवान की सेवा नहीं करता तो व हाथ रहने या नहीं रहने रहने के बराबर है। जिस के मुख ईश्वर का कभी गुणगान ना हो, वो मुख भी बेकार है, इसलिए भगवान ही सत्य है ,उन्हीं को जीवन का आधार बनाकर चलने से इस माया रुपी भवसागर से मुक्ति मिलेगी। समुद्र मंथन, के सूर्यवंश, चंद्रवंश, का विस्तार से वर्णन करते हुए श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं में पुरुष ही नहीं बच्चों सहित मां बहनों की संख्या अधिक थी।



