ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन की अनौपचारिक बैठक सोनपुर रेलवे मंडल के महाप्रबंधक के साथ हुई।
बैठक में रेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त केंद्रीय एग्जीक्यूटिव कमेटी एसोसिएशन पूर्व मध्य रेल के बीच ओ वी सी रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
बरौनी/ बेगूसराय/ आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के महाप्रबंधक एवं ओबीसी के कर्मचारियों की जालंत समस्याओं को लेकर समस्याओं का निराकरण हेतु एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें सभी प्रमुख विभाग अध्यक्ष अधिकारियों ने भाग लिया। जिसका नेतृत्व माननीय महाप्रबंधक हाजीपुर ने किया एवं संचालन महाप्रबंधक( कार्मिक) बी०के०सिह साथ ही डी भी, सी पी ओ / हाजीपुर अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस बैठक में एआइओवीसीआर इए पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर की तरफ से एआईओवीसीआरइए पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के सभी केंद्रीय पदाधिकारी गण, जिसमें डीडीयू मंडल से राजीव रंजन, मनोज कुमार, रतन कुमार यादव, चंद्रशेखर कांति, वीरेंद्र कुमार, दानापुर मंडल से रविंद्र कुमार , प्रदीप कुमार, सोनपुर मंडल से विमल कुमार भुवनेश्वर प्रसाद निखिलेश रंजन, गोविंद कुमार जायसवाल, हाजीपुर से मंटू कुमार, धन्यवाद मंडल से महेंद्र कुमार, रामजी चौधरी, कुमार गौरव, प्रमोद कुमार सिंह, समस्तीपुर मंडल से शैलेंद्र कुमार, महेश कुमार, ने अपनी प्रतिभागीता दर्ज कराई्। जिसका नेतृत्व माननीय महासचिव सुबोध पोद्दार एवं केंद्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने की।



