आगामी विधानसभा को लेकर जनसुरज पार्टी ने अपनी गतिविधि तेज कर दी है।
आज हमारे जो दुर्दशा है कोई पार्टी या कोई नेता नहीं बिहार की जनता है। क्योंकि जाति और धर्म को देखकर हम सब वोट करते हैं।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनसुराज पार्टी ने अपनी गतिविधियां तेज़ कर दी है और हर जगह अपना कार्यकर्ताओं का सम्मेलन करवा रही है ।तेघड़ा विधानसभा अन्तर्गत आने वाले बरौनी नगर परिषद वार्ड संख्या 20 काली स्थान के प्रांगण में जनसुराज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता बरौनी नगर के अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास ने किया एवम् सभा का संचालन मोहम्मद अनवर ने किया । सम्मेलन के अवसर पर पार्टी के नेताओ ने संगठन की मज़बूती और विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को ज़रूरी निर्देश दिये गये। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश कार्यकारणी के सदश्य कुमार गौतम ने अपने संबोधन में बताया कि आज हमारी जो दुर्दशा है उसके ज़िम्मेदार कोई पार्टी या कोई नेता नहीं हम ख़ुद बिहार की जनता है क्योंकि हमने जाति और धर्म को देख कर वोट किया है ,अगर हम अपने बच्चों का भविष्य और अपनी रोज़ी- रोज़गार के लिए वोट किए होते तो ऐसी परिस्थिति नहीं होती। आगे गौतम ने बताया कि लालू जी मुसलमानों से साल में एक बार ईद में टोपी पहनते हैं और फिर पूरे 5 साल मुसलमानों को टोपी पहनाते रहते हैं । उन्होंने दावा किया कि अगर किसी भी जाति के नेताओ से सिर्फ़ उनकी ही जाती के लोगों का भला हुआ है तो बतायें वो राजनीति करना छोड़ देंगें । हम लोग बैलेट पर सिंह ,मेहता ,पासवान , पटेल , शर्मा , मोहम्मद , राय जैसे जातिसूचक टाइटल देख कर वोट करते हैं ,जिस दिन बिहार के लोग अपने बच्चों का मुँह देख कर वोट करेंगें, उस दिन बिहार बदल जाएगा । इस सम्मेलन में आए हुए और लोगों ने अपने वक्तव्य रखे वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह जनसुराज नेता मोहम्मद रिज़वान ने बताया कि जनसुराज के आने से शिक्षा , रोज़गार , किसान एवम् महिलाओं के अधिकार के साथ पलायन पर भी रोक लगाया जाएगा । वहीं प्रदेश निर्वाचन कमिटी के आर एन सिंह ने अपने संबोधन में जनसुराज और प्रशांत किशोर जी के सोच और बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की बात कहीं । सभा में ज़िला सचिव मोहम्मद आज़ाद ,प्रखंड अध्यक्ष श्री कृष्णमोहन सिंह , नगर महिला अध्यक्ष संगीता कुमारी , नगर युवा अध्यक्ष सूरज कुमार बंटी , बिहट नगर अध्यक्ष कुमार गौरव , मोहम्मद मुबारक , संतोष कुमार राहुल कुमार ,नीतीश कुमार और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।


