अपने पुत्र के मुंडन संस्कार में गए लगभग 45 वर्षीय सुनील का कुमार यादव बरौनी -2 गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। खुशियों का माहौल शोक में डूब गया।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट ।
तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी मथुरापुर पंचायत वार्ड संख्या 7 के निवासी स्वर्गीय बौधु यादव के लगभग 45 वर्षीय पुत्र, जो अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने सिमरिया घाट गए हुए थे। संबंधित थाना अध्यक्ष के अनुसार गंगा स्नान करने के क्रम में वो गहरे पानी में चले गए, जिसके कारण वह गंगा में डूब गए। यह देख उनके परिजनों में कोहराम मच गया। जिस कारण खुशियों का माहौल दुख में तब्दील हो गया। संबंधित लोगों द्वारा लाश बरामदगी के बाद प्रशासन द्वारा उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय सदर हॉस्पिटल भेज दिया। घटना से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। खुशियों के माहौल में दुखों का पहाड़ टूट गया।



