कॉ सीताराम मिश्र की 97 वीं जयंती मनाई गई।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
अंचल कार्यालय बिहट में मजदूरों के नेता कॉ सीताराम मिश्र की जयंती पर पार्टी सदस्यों ने बुधवार को शहीद स्मारक स्मारक बिहट स्थित कॉ मिश्र के आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया । इस अवसर पर राज्य परिषद सदस्य किसान नेता रामाधार सिंह ने झंडोतोलन किया। वही तेघरा विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि कॉमरेड सीताराम मिश्र एक निर्भीक, बेवाक एवं कर्मठ मजदूरों के नेता थे। वे अंतिम सांस तक पार्टी के प्रति समर्पित रहे। उनके अधूरे कार्य को पूरा करने का आज हम सब संकल्प लेते हैं। केंद्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना है ।बीजेपी भगाओ देश बचाओ ,संविधान बचाओ संकल्प के साथ हम सब कॉ मिश्र को श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।इस मौके पर राम उदगार सिंह,भूतनाथ, अशोक रजक भैरव पासवान,गणेश पासवान,योगी सिंह,उमेश सिंह,भास्कर राय, भोला तांती,सोनेलाल महतों,रमेश शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। वही नूरपुर महना पंचायत में शहीद कॉ सीताराम मिश्र की 97 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया।भाकपा बरौनी सहायक अंचल मंत्री नवीन सिंह ने बताया कि कॉ सीताराम मिश्र गरीबों , दलितों, वंचितों एवं मजदूरों के मसीहा थे। ,वे सदैव सादा जीवन उच्च विचार रखने वाले कम्युनिस्ट नेता थे।उनकी याद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, नूरपुर महना पंचायत के सदस्यों के तरफ़ से पार्टी कार्यालय. तुलसीपुर में समारोह पूर्वक एवं धूमधाम से जयंती मनाईं गई । जयंती समारोह की अध्यक्षता कॉ राजेश चौधरी ने किया वहीं जयंती समारोह में अंचलमंत्री कॉ अरविंद प्रसाद सिंह, पूर्व कार्यकारी अंचलमंत्री कॉ नूर आलम , ज़िला के मज़दूर आंदोलन के नेता कॉ प्र्ह्लाद सिंह. सहायक अंचल मंत्री कॉ नवीन कुमार, शाखा मंत्री कॉ सरवर आलम ने अपने विचार को रखा। इस अवसर पर दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे ।



